WBCHSE Higher Secondary Hindi 2023 Question Paper (Class 12)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

उत्तर पुस्तिका में बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQ) तथा लघु उत्तरीय प्रश्न (SAQ) के उत्तर प्रदत्त निर्दिष्ट मुद्रित TABLE पर लिखें。
(बहु विकल्पीय प्रश्न)

1.इस अंश के सभी प्रश्न अनिवार्य हैं :1×22=22
(गद्य)
(i)
वह वशी है। वह वैरागी है।
(a) कुटज(b) राजा जनक(c) हिमालय(d) शिवालिक।
(ii)
मुक्तिबोध ने अपनी बदतर जिन्दगी की तुलना किसके साथ की है ?
(a) महाविद्यालय(b) विश्वविद्यालय(c) प्राइमरी स्कूल(d) हाई-स्कूल।
(iii)
काव्य का सत्य, शासकीय या वैज्ञानिक नहीं है- कौन कहता है ?
(a) प्रकाशक(b) आलोचक(c) लेखक(d) यशराज ।
(iv)
'कितनी अच्छी थी वह' - 'वह' कौन है ?
(a) सुल्ताना(b) जुबैदा(c) किश्वर(d) सुक्खी भठियारिन।
(v)
'मनचला' कहकर किसको सम्बोधित किया गया है ?
(a) वीर को(b) ईश्वरी को(c) ठाकुर को(d) रियासत अली को।
(vi)
सुन्दर देई के पति क्या हैं ?
(a) देशद्रोही(b) व्यापारी(c) वकील(d) देश-हितैषी।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(पद्य)
(vii)
'ठगिनी' कहकर किसे सम्बोधित किया गया है ?
(a) मोह को(b) माया को(c) क्रोध को(d) लोभ को।
(viii)
'साये में धूप' किसकी रचना है ?
(a) महादेवी(b) निराला(c) दिनकर(d) दुष्यंत कुमार ।
(ix)
'हो गई है पीर पर्वत सी' में कवि क्या चाहता है ?
(a) लोगों को शिक्षित करना(b) वर्तमान सूरत बदलना(c) भ्रष्टाचार खत्म करना(d) हंगामा खड़ा करना।
(x)
कामरूपी अग्नि किससे बूझेगी ?
(a) विषय से(b) संयम से(c) आग से(d) घी से।
(xi)
उसे करघे पर जगाये रहो - किस कविता का अंश है ?
(a) समय के ढेर पर(b) सन्ध्या सुन्दरी(c) अवकाश वाली सभ्यता(d) हो गई है पीर पर्वत सी ।
(xii)
'छाँह-सी अम्बर पथ से चली' पंक्ति किसके लिए प्रयुक्त हुई है ?
(a) सीता(b) उषा(c) संध्या(d) वंदना ।
(हिन्दी साहित्य का इतिहास)
(xiii)
आधुनिक काल का नामकरण आचार्य शुक्ल ने क्या किया था ?
(a) नवीन काल(b) मद्य काल(c) पद्य काल(d) इनमें से कोई नहीं।
(xiv)
आधुनिक हिन्दी साहित्य के जनक कौन हैं ?
(a) हरिऔध(b) मैथिलीशरण गुप्त(c) महावीर प्रसाद द्विवेदी(d) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(xv)
हिन्दी गद्य को शुद्ध और परिमार्जित करने का बीड़ा किसने उठाया ?
(a) बालमुकुन्द गुप्त(b) महावीर प्रसाद द्विवेदी(c) मैथिलीशरण गुप्त(d) सुमित्रानंदन पंत।
(xvi)
छायावाद नामकरण किसने किया ?
(a) मुकुटधर पांडेय(b) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल(c) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी(d) केदार पांडे।
(xvii)
तारसप्तक के सम्पादक का नाम बताइए।
(a) केदारनाथ अग्रवाल(b) नागार्जुन(c) मुक्तिबोध(d) अज्ञेय ।
(पारिभाषिक शब्दावली)

प्रत्येक अंग्रेजी शब्द का सही विकल्प निर्देशित कीजिए :

(xviii)
Forenoon
(a) मध्यान्तर(b) अपराह्न(c) पूर्वाह्न(d) इनमें से कोई नहीं।
(xix)
Computer
(a) संगणक(b) संग्राहक(c) नियंत्रणीय(d) गणनात्मक ।
(xx)
Motion
(a) प्रस्ताव(b) निर्देश(c) आदेश(d) तदर्थ।
(xxi)
Passport
(a) पार पत्र(b) राज पत्र(c) मान पत्र(d) शपथ पत्र ।
(xxii)
Seminar
(a) संगोष्ठी(b) सहमति(c) संकल्प(d) परावर्तक ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(लघु उत्तरीय प्रश्न)
2.नीचे दिए गए गद्य-पद्य से चार-चार प्रश्नों के उत्तर अनधिक पाँच-छः शब्दों में लिखिए :1×8=8
(गद्य)
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(i)
रूप और नाम में क्या अन्तर है ?
(ii)
ढर्रे में सब कुछ खपाया जा सकता है ? कौन, किसको कहता है ?
(iii)
वीर ने किसे मुँहलगा कहा ?
(iv)
खुदा नेक की नेकी बनाए रखें और बद की बदी माफ करें - यह पंक्ति किसको सम्बोधित है ?
(v)
'तुम चाल-चलन में, पढ़ने-लिखने में बहुत अच्छे हो, पर बड़े ही अभिमानी हो' - यहाँ 'अभिमानी' किसे कहा गया है ?
(vi)
सारा संसार अपने मतलब के लिए ही तो जी रहा है - यह कथन किस पाठ से है ?
(पद्य)
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(vii)
अन्तहुँ तोहि तजेंगे पामर । 'पामर' किसे कहा गया है ?
(viii)
क्या हिलने की शर्त थी ?
(ix)
निराला जी की एक प्रमुख रचना का नाम बताइए।
(x)
जिहीं सिरि रचि-रचि बाँधत पागा - यहाँ 'पागा' से संबंधित अर्थ को बताइए।
(xi)
गाँधीजी क्या कहते थे ?
(xii)
'व्यर्थ गया है जीवन' कवि ऐसा क्यों कहता है ?

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(विषयनिष्ठ / वर्णनात्मक प्रश्न)

प्रत्येक खण्ड के प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में लिखिए। किसी एक खण्ड के दोनों प्रश्नों के उत्तर लिखना अनिवार्य है।

3.5×2=10
खण्ड - क
(i)
'कलाकार की व्यक्तिगत ईमानदारी : एक' निबंध की विवेचना अपने शब्दों में कीजिए।
(ii)
सप्रसंग व्याख्या कीजिए :
'इसमें दूसरों का कुछ दोष नहीं है, हम सब अपनी करनी से दीन से दीन, गरीब से गरीब, अधम से अधम हो रहे हैं।'
खण्ड - ख
(i)
'नशा' कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार कीजिए।
(ii)
सप्रसंग व्याख्या कीजिए :
'मेरा लोकप्रेम सिद्धांत पर नहीं, निजी दशाओं पर टिका हुआ था।'

प्रत्येक खण्ड के प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में लिखिए। किसी एक खण्ड के दोनों प्रश्नों के उत्तर लिखना अनिवार्य है।

4.5×2=10
खण्ड - क
(i)
तुलसीदास जी ने किस प्रकार के मित्रों से सावधान रहने के लिए कहा है ?
(ii)
ससंदर्भ आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए :
'बिनु पानी साबुन बिना, निर्मल करै सुभाय'

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

खण्ड - ख
(i)
'सन्ध्या सुन्दरी' कविता के प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन कीजिए।
(ii)
ससंदर्भ आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए :
'इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।'
5.निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए (प्रश्न का उत्तर अधिकतम 200 शब्दों में हो) :5×2=10
(i)
द्विवेदी युगीन काव्य की प्रवृत्तियों को संक्षेप में लिखिए।
(ii)
जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
(iii)
प्रगतिवादी कवि दिनकर की साहित्यिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
(iv)
टिप्पणी लिखिए (किन्हीं दो पर) :
(a) मैथिलीशरण गुप्त
(b) सुमित्रा नन्दन पन्त
(c) अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
(d) महादेवी वर्मा।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

6.निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 300 शब्दों में हो) :10×1=10
(i)
गुजरात के मोरबी पुल की विध्वंसात्मकता पर रिपोर्ताज लिखिए।
(ii)
उच्च माध्यमिक के पश्चात् शिक्षा जारी रखने हेतु विषय-चयन में मार्गदर्शन करते हुए छोटे भाई को पत्र लिखिए।
(iii)
कोलकाता महानगर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप की समस्या पर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए।
7. (क)निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए (कोई दो) :1×2=2
(i)
रूप का पहचान अधुरी रह जाती है।
(ii)
चेहरे पर उनके हमेशा शनिचरी छाया रहती है।
(iii)
टोली घुमती नजर आ जाता था।
(ख)निम्नलिखित वाक्यों को यथानिर्देश बदलकर लिखिए (कोई दो):1×2=2
(i)
अगर कोई एक व्यक्ति एक कप चाय दे दे तो नसें गरमा जायें। (सरल वाक्य में)
(ii)
लड़कपन में जिस वात का प्रभाव मनुष्य पर पड़ जाता है, बड़े होने पर वह उसी के अनुसार व्यवहार करता है। (संयुक्त वाक्य में)
(iii)
लाहौर से आए लोग उस दिन शहर-भर के मेहमान थे। (मिश्र वाक्य में)

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(ग)यथानिर्देश उत्तर दीजिए :1×6=6
(i)
संधि-विच्छेद कीजिए (कोई दो) :
आत्मोन्नति, निर्देश, उदण्डता।½+½
(ii)
समास विग्रह कीजिए (कोई दो) :
छान-बीन, दियासलाई, अनागत।½+½
(iii)
उपसर्ग तथा मूल शब्द पृथक कीजिए (कोई दो) :
सोल्लास, अभिनेता, आलाप।½+½
(iv)
प्रत्यय पृथक कर मूल शब्द लिखिए (कोई दो) :
खिलौना, आशंकित, संततियाँ।½+½
(v)
निम्नलिखित वाक्यों में से कोई दो कारक चुनिए :
(a) ईश्वर ने असामियों को उनकी सेवा के लिए पैदा किया है।
(b) बिजली के खंभे के पास थोड़ी धूप थी।
(c) उन्होंने दस लाख से कॉलेज छोड़ दिया।
½+½
(vi)
किन्हीं दो मुहावरों के अर्थ लिखिए :
पाताल की छाती चीरना, शिकन न पड़ना, बगलगीर होना।½+½

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction