WBCHSE Higher Secondary Hindi 2024 Question Paper (Class 12)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

उत्तर पुस्तिका में बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQ) तथा लघु उत्तरीय प्रश्न (SAQ) के उत्तर प्रदत्त निर्दिष्ट मुद्रित TABLE पर लिखें。
(बहु विकल्पीय प्रश्न)

1.इस अंश के सभी प्रश्न अनिवार्य हैं :1×22=22
(गद्य)
(i)
दरिया दिल आदमी थे, पाया सो लुटाया । वे कौन थे ?
(a) कालिदास(b) रहीम(c) हजारी प्रसाद द्विवेदी(d) याज्ञवल्क्य ।
(ii)
वह आइंस्टाईन की बात करता है - 'वह' कौन है ?
(a) यशराज(b) ईश्वरी(c) मुक्तिबोध(d) श्रीराम ।
(iii)
आज नाटी इमली का भरत मिलाप है - पाठ का नाम क्या है ?
(a) नशा(b) भाई-बहन(c) कुटज(d) मलबे का मालिक ।
(iv)
तमीज और अदब तो इनके रक्त में मिल गया है। वक्ता कौन है ?
(a) वीर(b) ईश्वरी(c) रियासत अली(d) ठाकुर ।
(v)
उसने उस मकान को शुद्ध करने के लिए हवन सामग्री भी ला रखी थी। 'उसने' से किसे इंगित किया गया है ?
(a) रक्खे पहलवान(b) मनोरी(c) लच्छे(d) अब्दुल गनी ।
(vi)
मन के विकल्प क्या हैं ?
(a) सेवक-सेव्य भाव(b) उपकार और अपकार(c) दुख और सुख(d) कृतज्ञता और कृतघ्नता ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(पद्य)
(vii)
कबीर के गुरु कौन थे ?
(a) रामानुजाचार्य(b) वल्लभाचार्य(c) रामानन्द(d) कृष्णानंद ।
(viii)
आगे कह मृदु बचन बनाई । पाछे अहित मन कुटिलाई । कथन किसके लिए है ?
(a) मित्र(b) कुमित्र(c) सज्जन(d) दुर्जन ।
(ix)
विरहाकुल कमनीय कंठ से क्या निकल पड़ता है ?
(a) एक विहाग(b) चुप-चुप ध्वनि(c) मधुर-मधुर ध्वनि(d) इनमें से कोई नहीं ।
(x)
एक सेकिंड और बिन चीखे मरता है -
(a) सन्नाटे में(b) घर में(c) शोर में(d) इनमें से कोई नहीं ।
(xi)
'पीर' की तुलना किससे की गई है ?
(a) नदी से(b) पर्वत से(c) पहाड़ से(d) इनमें से कोई नहीं ।
(xii)
सहस्रबाहु दसबदन आदि नृप, बचे न काल बली ते । रचना किस संग्रह से ली गई है ?
(a) कवितावली(b) विनय पत्रिका(c) किष्किंधा कांड(d) दोहावली ।
(हिन्दी साहित्य का इतिहास)
(xiii)
हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र था
(a) उदंत मार्तण्ड(b) अखबारे चुनार(c) सुधाकर(d) समाचार सुधावर्षण ।
(xiv)
खड़ी बोली को परिमार्जित करने का श्रेय किसको दिया गया है ?
(a) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी(b) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी(c) सोहन लाल द्विवेदी(d) श्रीधर पाठक ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(xv)
छायावाद स्थूल के विरुद्ध सूक्ष्म का विद्रोह है - किसका कथन है ?
(a) निराला(b) पंत(c) डॉ० नगेन्द्र(d) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ।
(xvi)
'सतरंगे पंखोवाली' किसकी रचना है ?
(a) केदारनाथ अग्रवाल(b) नागार्जुन(c) त्रिलोचन(d) दुष्यंत कुमार ।
(xvii)
दिनकर की किस कृति को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया ?
(a) उर्वशी(b) हुंकार(c) संस्कृति के चार अध्याय(d) रश्मिरथी ।
(पारिभाषिक शब्दावली)

प्रत्येक अंग्रेजी शब्द का सही विकल्प निर्देशित कीजिए :

(xviii)
Entitled
(a) दरकार(b) दमदार(c) हकदार(d) रसूखदार ।
(xix)
Concurrence
(a) टंकण(b) संगोष्ठी(c) मिसिल(d) सहमति ।
(xx)
Enclosed
(a) स्वागती(b) सहमति(c) संदर्शन(d) संलग्न ।
(xxi)
Testimonial
(a) प्रशंसा पत्र(b) राज पत्र(c) पद प्राप्ति पत्र(d) आलोचनात्मक पत्र ।
(xxii)
Circular
(a) तदर्थ(b) परिपत्र(c) बट्टा(d) कनिष्ठ ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(लघु उत्तरीय प्रश्न)
2.नीचे दिए गए गद्य-पद्य से चार-चार प्रश्नों के उत्तर अनधिक पाँच-छः शब्दों में लिखिए :1×8=8
(गद्य)
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(i)
इस गिरिकूट बिहारी का नाम क्या है ? ये कहाँ उत्पन्न होता है ?
(ii)
यशराज के चेहरे पर हमेशा शनीचरी क्यों छाई रहती है ?
(iii)
मातृ भंडार के संस्थापक कौन हैं ? वहाँ क्या चीजें मिलती हैं ?
(iv)
दोनों ने मेरी ओर अपरिचित नेत्रों से देखा - यह कथन किस संदर्भ में कहा गया है ?
(v)
कितने साल बाद वे लाहौर से अमृतसर आए थे ?
(vi)
भारतीय संस्कृति का क्या संदेश है ?
(पद्य)
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(vii)
जामे में दो न समाँहि - यहाँ 'दो' से क्या तात्पर्य है ?
(viii)
तिन्हहिं बिलोकत पातक भारी - किसे देखकर पातक लगता है ?
(ix)
'संध्या-सुंदरी' कविता कवि के किस संग्रह से ली गई है ?
(x)
अनागत से मुझे यह खबर आती है - 'खबर' क्या है ?
(xi)
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए - यहाँ 'आग' से क्या तात्पर्य है ?
(xii)
मनुष्य किससे हारेगा ?

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(विषयनिष्ठ / वर्णनात्मक प्रश्न)

प्रत्येक खण्ड के प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में लिखिए। किसी एक खण्ड के दोनों प्रश्नों के उत्तर लिखना अनिवार्य है।

3.5×2=10
खण्ड - क
(i)
कुटज निबन्ध के माध्यम से लेखक क्या संदेश देना चाहता है ?
(ii)
सप्रसंग व्याख्या कीजिए :
यदि ज्ञान और बोध की बुनियाद गलत हुई, तो भावनाओं की इमारत भी बेडौल और बेकार होगी ।
खण्ड - ख
(i)
'मलबे का मालिक' विभाजन की विभीषिका का कटु यथार्थ है - इसको स्पष्ट कीजिए ।
(ii)
सप्रसंग व्याख्या कीजिए :
संसार में जहाँ कहीं प्रेम है, सब मतलब के लिए ।

प्रत्येक खण्ड के प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में लिखिए । किसी एक खण्ड के दोनों प्रश्नों के उत्तर लिखना अनिवार्य है ।

4.5×2=10
खण्ड - क
(i)
जीवन की निस्सारता संबंधित कबीर के विचारों का विश्लेषण कीजिए ।
(ii)
ससंदर्भ आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए :
बुझे न काम-अगिनि तुलसी कहुँ, विषय-भोग बहु घी ते ।।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

खण्ड - ख
(i)
'अवकाशवाली सभ्यता' का कथ्य स्पष्ट कीजिए ।
(ii)
ससंदर्भ आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए :
सखी नीरवता के कन्धे पर डाले बाँह
छाँह सी अम्बर-पथ से चली ।
5.निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए (प्रश्न का उत्तर अधिकतम 200 शब्दों में हो) :5×2=10
(i)
भारतेन्दु युगीन काव्य-प्रवृत्तियों को संक्षेप में लिखिए ।
(ii)
महादेवी वर्मा के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालिए ।
(iii)
खड़ी बोली हिन्दी के विकास के दो प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए ।
(iv)
टिप्पणी लिखिए (किन्हीं दो पर) :
(a) नागार्जुन
(b) अज्ञेय
(c) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(d) जयशंकर प्रसाद ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

6.निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 300 शब्दों में हो) :10×1=10
(i)
बाढ़ की विभीषिका पर रिपोर्ताज लिखिए ।
(ii)
इंटरनेट के अत्यधिक प्रयोग का बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर अपनी छोटी बहन को पत्र लिखिए ।
(iii)
सड़कों की दुर्व्यवस्था की समस्या पर नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए ।
7. (क)निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए (कोई दो) :1×2=2
(i)
लोगों को दीक्कत नहीं हुआ ।
(ii)
बेगारों ने हमारी लगेज उठायी ।
(iii)
दुनिया रस चुस लेती है ।
(ख)निम्नलिखित वाक्यों को यथानिर्देश बदलकर लिखिए (कोई दो):1×2=2
(i)
जिसका मन अपने वश में नहीं वही दूसरे के मन का छन्दावर्त्तन करता है । (मिश्र वाक्य)
(ii)
ज्ञान और बोध के आधार पर ही भावना की इमारत खड़ी है । (संयुक्त वाक्य)
(iii)
जो दूसरे किसी को नीचा दिखाना चाहता है वह पहले आप ही नीचा देखता है। (सरल वाक्य)

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(ग)यथानिर्देश उत्तर दीजिए :1×6=6
(i)
संधि-विच्छेद कीजिए (कोई दो) :
हिमाच्छादित, निरन्ध्र, प्रत्येक ।½+½
(ii)
समास विग्रह कीजिए (कोई दो) :
झाड़-झंखाड़, महाविद्यालय, तिमंजिला।½+½
(iii)
उपसर्ग तथा मूल शब्द पृथक कीजिए (कोई दो) :
अविच्छेद्य, दुतरफा, अतिशयोक्ति।½+½
(iv)
प्रत्यय पृथक कर मूल शब्द लिखिए (कोई दो) :
संशोधित, कुटिलाई, कुलीनता।½+½
(v)
निम्नलिखित वाक्यों में से कोई दो कारक चुनिए :
(a) संस्कृत भाषा ने शब्दों के संग्रह में कभी छूत नहीं मानी।
(b) अपने देश की भलाई के लिए उपाय विचारो।
(c) बिजली के खंभे के पास थोड़ी धूप थी।
½+½
(vi)
किन्हीं दो मुहावरों के अर्थ लिखिए :
बगलें झाँकना, कतर ब्यौंत करना, गरदन उठाना।½+½

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction