WBBSE Madhyamik Hindi 2024 Question Paper (Class 10)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

1.निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए :1×17=17
i)
बंगाली सा लगने वाले कस्टम अधिकारी का नाम था
(क) अनिल कुमार गुप्त(ख) सुनील कुमार गुप्त(ग) सुनील दास गुप्त(घ) अनिल दास गुप्त
ii)
लहना सिंह किसके यहाँ आया था ?
(क) नाना(ख) चाचा(ग) मामा(घ) दादा
iii)
'नन्हा संगीतकार' कहानी के कहानीकार का क्या नाम है ?
(क) नारायण वेंकट रमन(ख) नारायण माझी(ग) सुब्बा नारायण राव(घ) कावुटूरि वेंकट नारायण राव

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

iv)
'आत्मत्राण' कविता में कवि किस पर जय करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है?
(क) क्रोध(ख) दुख(ग) भय(घ) अहंकार
v)
सुबह-सुबह ट्रांजिस्टर में क्या बजने लगा ?
(क) गीत(ख) राष्ट्रगान(ग) गज़ल(घ) भजन
vi)
'नीड़ का निर्माण फिर-फिर' किस प्रकार की कविता है ?
(क) आशावादी(ख) निराशावादी(ग) भ्रांतिमूलक(घ) भाग्यवादी
vii)
बिस्मिल्ला खाँ साहब के बचपन का नाम क्या था ?
(क) अमीरुद्दीन(ख) नशीरुद्दीन(ग) बशीरुद्दीन(घ) बुराहानुद्दीन
viii)
वृहत्संहिता के रचनाकार है
(क) विष्णु गुप्त(ख) गुणाकर मुले(ग) वराहमिहिर(घ) पाणिनि
ix)
बिस्मिल्ला खाँ के बड़े भाई का नाम था
(क) अलीबख्श(ख) पैगम्बर बख्श खाँ(ग) सादिक हुसैन(घ) शम्सुद्दीन
x)
'समास' के कितने भेद होते हैं ?
(क) तीन(ख) पाँच(ग) चार(घ) छह
xi)
जिस समास में अन्य अर्थ की प्रधानता हो उसे कहते हैं
(क) बहुब्रीहि समास(ख) तत्पुरुष समास(ग) द्विगु समास(घ) कर्मधारय समास

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

xii)
अपादान कारक की विभक्ति क्या है ?
(क) ने(ख) के लिए(ग) से(घ) को
xiii)
'मैं पेंसिल से चित्र बनाता हूँ।' इस वाक्य में 'से' किस कारक का चिन्ह है ?
(क) अपादान कारक(ख) सम्प्रदान कारक(ग) करण कारक(घ) अधिकरण कारक
xiv)
'मेरे द्वारा गाना गाया गया ।' इस वाक्य में वाच्य का कौन-सा रूप है ?
(क) भाववाच्य(ख) कर्मवाच्य(ग) कर्तृवाच्य(घ) इनमें से कोई नहीं
xv)
'विजया पत्र लिखती है ।' इस वाक्य में कौन-सा वाच्य है ?
(क) भाववाच्य(ख) कर्तृवाच्य(ग) कर्मवाच्य(घ) इनमें से कोई नहीं
xvi)
जिसमें सामासिक पद का पूर्वपद गौण और उत्तरपद प्रधान होता है, उसे कहते हैं
(क) द्विगु समास(ख) तत्पुरुष समास(ग) कर्मधारय समास(घ) द्वन्द्व समास
xvii)
'परिश्रमी छात्र अवश्य सफल होंगे ।' यह वाक्य है
(क) संयुक्त वाक्य(ख) सरल वाक्य(ग) मिश्र वाक्य(घ) इनमें से कोई नहीं

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

2.निम्नलिखित में से किन्हीं उन्नीस प्रश्नों के उत्तर दीजिए (अनधिक 20 शब्दों में) :1×19=19
i)
रंगय्या जलते घर में क्यों कूद गया ?
ii)
हेनरिक कहाँ पैदा हुआ था ?
iii)
लहना सिंह फौज़ में किस पद पर था ?
iv)
'तेरी कुड़माई हो गई' यह किसका कथन है ?
v)
'लाहौर बहुत याद आता है' किसे लाहौर बहुत याद आता है ?
vi)
किसके बिना संशय की गाँठ नहीं छुटती ?
vii)
नौरंगिया ने क्या गिरवी रखा था ?
viii)
रामदास क्यों उदास था ?
ix)
'आत्मत्राण' गीत में कवि ने किस चीज़ की प्रार्थना की है ?
x)
'नीड़ का निर्माण फिर-फिर' का आशय स्पष्ट कीजिए ।
xi)
धूमकेतु क्या है ?
xii)
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेन्सी ने हेली के धूमकेतु के पास किस यान को भेजा ?
xiii)
बिस्मिल्ला खाँ साहब किस लिए प्रसिद्ध है ?
xiv)
बिस्मिल्ला खाँ बचपन में किन गायिका बहनों से प्रभावित हुए थे ?
xv)
संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं ?
xvi)
अपादान कारक की परिभाषा लिखिए ।
xvii)
किसी एक सामासिक पद का विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए - बेलगाम, पीताम्बर ।
xviii)
'महेश गीता पढ़ता है।' इस वाक्य को भाववाच्य में परिवर्तित कीजिए ।
xix)
'हर तरह के संकटों से घिरा रहने पर भी वह निराश नहीं हुआ ।' इसे मिश्र वाक्य में परिवर्तित कीजिए ।
xx)
'उससे बैठा नहीं जाता ।' इस वाक्य को कर्तृवाच्य में परिवर्तित कीजिए ।
xxi)
'लड़के ने घर की राह ली ।' इस वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ।
xxii)
भाववाच्य किसे कहते हैं ?
xxiii)
अव्ययीभाव समास की परिभाषा लिखिए ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

3.प्रत्येक खंड में से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (प्रत्येक का उत्तर अनधिक 60 शब्दों में) :3×2=6
खंड - क
i)'मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुजर जाती है, कि कानून हैरान रह जाता है ।'1+2=3
(क)
यह पंक्ति किस पाठ से उधृत है ?
(ख)
वक्ता के कथन का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए ।
ii)'मृत्यु के कुछ समय पहले स्मृति बहुत साफ हो जाती है ।'1+2=3
(क)
प्रस्तुत पंक्ति के लेखक का नाम लिखिए ।
(ख)
मृत्यु के पहले क्या होता है ?
खंड - ख
i)'दुःख रात्रि में करें वंचना मेरी जिस दिन निखिल मही, उस दिन ऐसा हो करुणामय, तुम पर करूँ नहीं कुछ संशय ।'1+2=3
(क)
इस पद्यांश के रचनाकार का नाम लिखिए ।
(ख)
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखिए ।
ii)'आँखों में जीवन के सपने तैयारी त्यौहार की है, नौरंगिया गंगा पार की है।'1+2=3
(क)
यह पद्यांश किस कविता से लिया गया है ?
(ख)
'आँखों में जीवन के सपने' और 'त्यौहार की तैयारी' का आशय स्पष्ट कीजिए ।
4.प्रत्येक खंड में से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (प्रत्येक का उत्तर अनधिक 150-200 शब्दों में):5×3=15
4×1=4
खंड - क
i)नमक ले जाने के बारे में सफिया के मन में उत्पन्न द्वन्द्व का वर्णन कीजिए ।5
ii)'उसने कहा था' कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त करें ।5
खंड - ख
i)'आत्मत्राण' कविता के मुख्य प्रतिपाद्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।5
ii)'रामदास' कविता के उद्देश्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।5

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

खंड - ग
i)बिस्मिल्ला खाँ साहब के व्यक्तित्व के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डालें ।5
ii)हेली की भविष्यवाणी क्या थी ? क्या उनकी भविष्यवाणी सत्य हुई ? अपने शब्दों में लिखिए ।5
खंड - घ
i)'दीपदान' एकांकी के शीर्षक की सार्थकता पर अपने शब्दों में टिप्पणी कीजिए ।4
ii)'दीपदान' एकांकी के उद्देश्य को अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए ।4
5.किन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर दीजिए (अनधिक 150 शब्दों में) :5×2=10
i)
'जाँच अभी जारी है' कहानी के शीर्षक के औचित्य पर विचार कीजिए ।
ii)
'कर्मनाशा की हार' कहानी की मूल संवेदना को अपने शब्दों में लिखिए ।
iii)
'तीसरी कसम' कहानी की नायिका हीराबाई का चरित्र-चित्रण कीजिए ।
6.किसी एक विषय पर निबंध लिखिए (अनधिक 300 शब्दों में) :10×1=10
क)
मेरे जीवन का उद्देश्य ।
ख)
भूमण्डलीयताप वृद्धि के खतरे ।
ग)
ऋतुराज वसन्त ।
घ)
हिमालय की आत्मकथा ।
7.हिन्दी में अनुवाद कीजिए :4×1=4
Man is a social animal. He cannot live and no person can be happy without sincere friends. But selfish persons cannot get friends. You cannot receive love unless you give it. Love is to be obtained only by giving love in return.
8.किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (अनधिक 150 शब्दों में) :5×1=5
क)
अपने इलाके में आयोजित 'भूकंप पीड़ितों के लिए धन संग्रह अभियान' विषय पर समाचार पत्र में छपने के लिए एक प्रतिवेदन लिखिए ।
ख)
'स्वास्थ्य और योग' विषय पर दो मित्रों के बीच वार्तालाप को लिखिए ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

FOR EXTERNAL CANDIDATES ONLY
9.किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए (अनधिक 20 शब्दों में) :1×4=4
i)
काला भँवरा किसे कहा गया है ?
ii)
किस दिन कवयित्री का ट्रांजिस्टर खुला रह गया था ?
iii)
'फौज में भर्ती हुए उसे एक ही वर्ष हुआ' - यहाँ किसके बारे में कहा जा रहा है ?
iv)
लुहार की पत्नी ने नवजात जेन के लिए क्या प्रार्थना की ?
v)
'आत्मत्राण' का क्या अर्थ है ?
10.किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दें (अनधिक 60 शब्दों में) :3×2=6
i)"इसे ले जाओ, चेतावनी के बतौर बेंत से पिटाई करो ।"
(क)
यह पंक्ति किस पाठ से उद्धृत है ?
(ख)
किसे बेंत से पीटने के लिए कहा गया है, और क्यों ?
ii)'दोनों रण-कुशल धनुर्धर नर,
दोनों सम बल, दोनों समर्थ, दोनों पर
दोनों की अमोघ, थी विशिख वृष्टि हो रही व्यर्थ ।'
(क)
प्रस्तुत पद्यांश के कविता का नाम लिखें ।
(ख)
पद्यांश का आशय स्पष्ट करें ।
iii)कवि रैदास के अनुसार चंदन-पानी, मोती-धागा, घन-मोर को स्पष्ट कीजिए ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction