WBBSE Madhyamik Hindi 2022 Question Paper (Class 10)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

1.निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :1×17=17
(i)
मोर किसे देखकर नाचता है ?
(क) सूर्य(ख) चंद्रमा(ग) बादल(घ) व्यक्ति
(ii)
'करूणामय' से किस ओर संकेत हो रहा है ?
(क) देवता(ख) दानव(ग) ईश्वर(घ) मानव
(iii)
आँधी आने से क्या परिवर्तन हुआ ?
(क) सभी दूर भाग गए(ख) उजाला छा गया(ग) अँधेरा छा गया(घ) सूर्य दिखाई देने लगा
(iv)
"तेरी कुड़माई हो गई?" से क्या तात्पर्य है ?
(क) भाग जाना(ख) शादी होना(ग) पूजा होना(घ) रक्षा होना

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(v)
पादरी को क्यों बुलाया गया ?
(क) देखभाल करने के लिए(ख) पूजा-पाठ करने के लिए(ग) घर से भगाने के लिए(घ) दोस्ती करने के लिए
(vi)
रमण कितने बच्चों के बाद पैदा हुआ था ?
(क) दो(ख) तीन(ग) पाँच(घ) सात
(vii)
न्यूटन ने क्या आविष्कार किया था ?
(क) उत्तकर्षण(ख) गुरुत्वाकर्षण(ग) विकर्षण(घ) महत्वाकर्षण
(viii)
अमीरूद्दीन का जन्म किस राज्य में हुआ था ?
(क) बंगाल(ख) उड़ीसा(ग) बिहार(घ) उत्तर प्रदेश
(ix)
बिस्मिल्ला खाँ की मृत्यु कितने वर्ष की आयु में हुई ?
(क) 60(ख) 70(ग) 80(घ) 90
(x)
कारक के भेद हैं :
(क) 5(ख) 6(ग) 7(घ) 8

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(xi)
समास के भेद है :
(क) 2(ख) 4(ग) 6(घ) 8
(xii)
'धीरे-धीरे' समास है :
(क) द्वन्द्व(ख) द्विगु(ग) अव्ययीभाव(घ) बहुब्रीहि
(xiii)
'बच्चा रोते-रोते सो गया' वाक्य है :
(क) संयुक्त(ख) सरल(ग) मिश्र(घ) नाकारात्मक
(xiv)
'वह कोलकता से दिल्ली आया' कारक है :
(क) कर्ता(ख) करण(ग) कर्म(घ) अपादान
(xv)
जब माँ बाज़ार गई तब फल लाई वाक्य है :
(क) सरल(ख) मिश्र(ग) संयुक्त(घ) नाकारात्मक
(xvi)
'राजा का पुत्र'- समस्त पद है :
(क) राजा पुत्र(ख) राज्य पुत्र(ग) राजपुत्र(घ) राम पुत्र
(xvii)
'द्वारा' कारक है :
(क) कर्ता(ख) करण(ग) कर्म(घ) अपादान

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

2.निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं उन्नीस (19) प्रश्नों के उत्तर दीजिए (अनधिक 20-25 शब्दों में) :1×19=19
(i)
मामा के घर कौन आए थे ?
(ii)
जेको (जेन्को) कैसा बालक था ?
(iii)
रंगय्या के मन में गुरुजी के प्रति कैसा भाव प्रकट हुआ ?
(iv)
'उसने कहा था' से किस ओर संकेत हो रहा है ?
(v)
हमें ईश्वर को कहाँ खोजना चाहिए ?
(vi)
हमारे शरीर में पाँच विकार कौन-कौन हैं ?
(vii)
दुःख पर विजय पाने के लिए कौन प्रार्थना करते हैं ?
(viii)
चिड़िया चोंच में क्या लिए हुई थी ?
(ix)
न्यूटन का पूरा नाम क्या है ?
(x)
'कॉमेट' का दूसरा नाम क्या है ?
(xi)
'रीड' कितने मिनट के अंदर गीली हो जाती है ?
(xii)
'सम्बन्ध कारक' का एक उदाहरण लिखिए।
(xiii)
'अव्ययीभाव समास' का एक उदाहरण लिखिए।
(xiv)
'मिश्र वाक्य' का एक उदाहरण लिखिए।
(xv)
पिताजी नौकर से काम करवाते हैं - वाक्य में कौन-सा कारक है ?
(xvi)
कर्मधारय समास की क्या पहचान है ?
(xvii)
'रमेश मैदान में खेला और चला गया' - वाक्य को 'मिश्र वाक्य' में परिवर्तन कीजिए।
(xviii)
नीलांबर (नीलाम्बर) कौन-सा समास है ?
(xix)
जो परिश्रम करेगा, सफलता उसी को मिलेगी - वाक्य भेद बताइए ।
(xx)
मैं रेलगाड़ी के द्वारा दिल्ली गया - कारक भेद बताइए ।
(xxi)
सुजाता ने परीक्षा की तैयारी नहीं की, सम्बन्ध कारक को पृथक (अलग) कीजिए।
(xxii)
बहुब्रीहि समास का एक उदाहरण दीजिए।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

3.प्रत्येक खण्ड में से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (अनधिक 60 शब्दों में) :
खण्ड-क
(i)"अजामिल गज गनिका तारी,
काटी कुंजर की पासि रे।"
(क)
प्रस्तुत अंश किस पाठ का है? इसके रचनाकार कौन है?
(ख)
'कुंजर' का क्या अर्थ है ?
2+1=3
(ii)"हानि उठानी पड़ी जगत् में,
लाभ अगर वंचना रही,
तो भी मन में ना मानूँ क्षय।"
(क)
प्रस्तुत अंश किस पाठ का है ? इसके रचनाकार कौन है ?
(ख)
'वंचना' का क्या अर्थ है ?
2+1=3
(iii)"बह उठी आँधी की नभ में
छा गया सहसा अँधेरा
धूल-धूसर बादलों ने
भूमि को इस भाँति घेरा"
(क)
प्रस्तुत अंश किस पाठ का है ? इसके रचनाकार कौन है ?
(ख)
भूमि को किसने घेरा ?
2+1=3
खण्ड-ख
(i)"क्या मरने-मारने की बात लगाई है ? मरें जर्मन और तुरक।"
(क)
प्रस्तुत अंश किस पाठ का है ? इसके रचनाकार कौन है ?
(ख)
प्रस्तुत वाक्य का वक्ता कौन है ?
2+1=3

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(ii)"तुम चुपचाप लेटी रहो, मैं पवित्र मोमबत्ती जलाती हूँ।"
(क)
प्रस्तुत अंश किस पाठ का है ? इसके रचनाकार कौन है ?
(ख)
प्रस्तुत वाक्य का वक्ता कौन है ?
2+1=3
(iii)"आप इसको खूब पढाइए साब"।
(क)
प्रस्तुत वाक्य किसने, किससे कहा ?
(ख)
प्रस्तुत वाक्य का रचनाकार कौन है ?
2+1=3
4.प्रत्येक खण्ड में से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (अनधिक 150-200 शब्दों में) :
खण्ड-क
(i)'रैदास' किस प्रकार की भक्ति करते थे ? पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।5
(ii)कवि गुरु रवीन्द्रनाथ की भावनाओं को स्पष्ट करते हुए, 'आत्मत्राण' पाठ का मूल भाव लिखिए।5
(iii)'नीड़ का निर्माण फिर-फिर' पाठ की सार्थकता स्पष्ट करते हुए, सृष्टि के प्रति कवि की भावनाओं को स्पष्ट कीजिए।5
खण्ड-ख
(i)'उसने कहा था' पाठ किस घटना पर आधारित है ? इस घटना को अपने शब्दों में अंकित करें ।5
(ii)'जेन्को' की मन स्थिति को स्पष्ट कीजिए।5
(iii)'रंगय्या' का चरित्र कैसा था ? उसकी स्थिति कैसी थी ? वह क्या चाहता था ? 'चप्पल' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।5
खण्ड-ग
(i)'धूमकेतु' का अर्थ स्पष्ट करते हुए बताइए कि इसका उल्लेख कहाँ और किस प्रकार किया गया है ?5
(ii)रचनाकार यतीन्द्र मिश्र 'नौबतखाने में इबादत' पाठ का उल्लेख प्रसिद्ध शहनाई वादक के प्रति किस प्रकार की है ? स्पष्ट कीजिए।5

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

खण्ड-घ
(i)'कुँवर उदय सिंह' कौन थे ? किसने उसे सम्भाल रखा था और क्या ? 'दीपदान' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।4
(ii)'धाय पन्ना' के पुत्र का क्या नाम था ? उसने अपने पुत्र को कहाँ और क्या सुला दिया, 'दीपदान' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।4
5.निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए (अनधिक 150 शब्दों में) :5×2=10
(i)
'कर्मनाशा की हार' पाठ के आधार पर बताइए कि कर्मनाशा क्या है ? कहाँ स्थित है ? पाठ के मुख्य नायक कौन है ? उन्होंने समाज को क्या सीख दी ? स्पष्ट कीजिए।
(ii)
'जाँच अभी जारी है' पाठ के आधार पर बताइए कि समाज को किस प्रकार घृणित रूप दिया ? स्पष्ट कीजिए।
6.किसी एक विषय पर निबंध लिखिए (अनधिक 400 शब्दों में) :10×1=10
(i)
विश्व में कोरोना महामारी का कहर
(ii)
महँगाई बहुत बड़ी समस्या
(iii)
प्रकृति और हम
(iv)
21 वीं सदी का भारत ।
7.हिन्दी में अनुवाद कीजिए :4×1=4
The Ramayna, as you know, is the story of Ramchandra and Sita and of their fight against Ravana, King of Lanka, that is now cyclone. The original story is written in Sanskrit by Valmiki. Many other versions were written later in other languages. The best known is Tulsidas's in Hindi called the 'Ramacharitramanas'.
8.किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (अनधिक 150 शब्दों में) :5×1=5
(i)
देश में चल रही महामारी पर दो मित्रों के बीच संवाद लिखें।
(ii)
2021 में हुए क्रिकेट T20 वर्ल्ड कप पर एक प्रतिवेदन लिखें।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(For External Candidates)
9.निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नो के उत्तर दीजिए (अनधिक 20 शब्दों में) :1×4=4
(i)
नीड़ का निर्माण फिर-फिर पाठ के रचनाकार कौन है ?
(ii)
आत्मत्राण का क्या अर्थ है ?
(iii)
लड़का और लड़की क्या लेने आए थे ?
(iv)
'नन्हा संगीतकार' कौन था ?
(v)
रमण किस कक्षा में पढ़ रहा था ?
(vi)
रीड का निर्माण किससे किया जाता है ?
10.निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए (अनधिक 60 शब्दों में) :3×2=6
(i)
'जब फसल कटने या शादी-ब्याह के मौके पर बाजे व सारंगी बजते तो उसे खूब आनंद आता" - पाठ और रचनाकार का नाम लिखते हुए किसे और किस प्रकार का आनन्द आता था ? स्पष्ट कीजिए।
(ii)
कवि रैदास के अनुसार चन्दन-पानी, मोती-धागा, घन-मोर को स्पष्ट कीजिए।
(iii)
'बिस्मिल्ला खाँ' ने अपनी शिष्या के किन प्रश्नों का उत्तर किस प्रकार दिया ? स्पष्ट कीजिए।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction