WBBSE Madhyamik Physical Science 2024 Question Paper (Class 10) (हिन्दी)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

केवल बाह्य परीक्षार्थियों को विभाग 'ङ' के प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
प्रत्येक प्रश्न का पूर्णांक मान प्रश्न के अन्त में दिया गया हैं।

विभाग क
(सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।)
1.बहुविकल्प आधारित प्रश्न। प्रत्येक प्रश्न के नीचे चार विकल्प उत्तर दिये गये हैं, जो सही है, उसे लिखिए :1×15=15
1.1
बायोगैस का मुख्य अवयव है :
(a) \(\text{CH}_4\)(b) CFC(c) \(\text{CO}_2\)(d) CO
1.2
एक वास्तविक गैस, आदर्श गैस की तरह आचरण करती है :
(a) उच्च दाब तथा उच्च तापक्रम पर(b) उच्च दाब तथा निम्न तापक्रम पर(c) निम्न दाब तथा उच्च तापक्रम पर(d) निम्न दाब तथा निम्न तापक्रम पर
1.3
STP पर 44.8 लीटर \(\text{CO}_2\) में कितने मोल उपस्थित है :
(a) 3(b) 1(c) 2(d) 1.5

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

1.4
एक आदर्श गैस के आयतन गुणांक तथा दाब गुणांक के अनुपात का मान है :
(a) \(\frac{1}{2}\)(b) 0(c) \(\frac{1}{273}\)(d) 1
1.5
अपवर्तनांक तथा प्रकाश के तरंगदैर्ध्य के मध्य संबंध दर्शाने वाला समीकरण है :
(a) \(\mu=A+\frac{B}{\lambda}\)(b) \(\mu=A+B\lambda^{2}\)(c) \(\mu=A\lambda+B\)(d) \(\mu=A+\frac{B}{\lambda^{2}}\)
1.6
आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिंब बनता है :
(a) उत्तल दर्पण द्वारा(b) उत्तल लेंस द्वारा(c) समतल दर्पण द्वारा(d) अवतल लेंस द्वारा
1.7
एक तार से विद्युतधारा प्रवाहित हो रही है, यदि इस परिस्थिति में तार की लंबाई में वृद्धि की जाय तो तार से प्रवाहित होने वाली विद्युतधारा :
(a) बढ़ेगी(b) घटेगी(c) पहले बढ़ेगी फिर घटेगी(d) तार की लंबाई पर निर्भर नहीं करेगी
1.8
यदि 5 एम्पीयर विद्युतधारा किसी चालक में से 30 सेकंड में प्रवाहित हो रही है, तो कुल प्रवाहित आवेश होगा :
(a) 6 कूलंब(b) 150 कूलंब(c) 300 कूलंब(d) 30 कूलंब
1.9
\({}_{86}\text{A}^{222}\longrightarrow_{84}\text{B}^{210}\) प्रतिक्रिया में उत्सर्जित \(\alpha\) और \(\beta\) कणों की संख्या क्रमशः होगी :
(a) 6\(\alpha\), 3\(\beta\)(b) 3\(\alpha\), 4\(\beta\)(c) 4\(\alpha\), 3\(\beta\)(d) 3\(\alpha\), 6\(\beta\)

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

1.10
यदि विद्युत धनात्मकता के बढ़ते क्रम में तत्त्वों को सजाया गया है, तो सही क्रम को चुनें :
(a) \(\text{C} \lt \text{N} \lt \text{O} \lt \text{F}\)(b) \(\text{C} \gt \text{N} \gt \text{O} \gt \text{F}\)(c) \(\text{O} \lt \text{N} \lt \text{C} \lt \text{F}\)(d) \(\text{F} \gt \text{C} \gt \text{O} \gt \text{N}\)
1.11
NaCl यौगिक में Na तथा Cl परमाणुओं का इलेक्ट्रानिक विन्यास है :
(a) \(\text{Na}-2, 8, 8\); \(\text{Cl}-2, 8\)(b) \(\text{Na}-2, 8, 7\); \(\text{Cl}-2, 8, 1\)(c) \(\text{Na}-2, 8, 1\); \(\text{Cl}-2, 8, 7\)(d) \(\text{Na}-2, 8\); \(\text{Cl}-2, 8, 8\)
1.12
विद्युत विच्छेद्य द्वारा प्रवाहित विद्युतधारा के बारे में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है, वह चुनें :
(a) रासायनिक परिवर्तन होता है।(b) विघटित या पिघली हुई अवस्था में धारा प्रवाहित होती है।(c) तापक्रम में वृद्धि के साथ प्रतिरोध बढ़ता है।(d) आयनों द्वारा धारा प्रवाहित होती है।
1.13
नेसलर अभिकर्मक द्वारा पहचान किये जाने वाली गैस है :
(a) \(\text{NO}_2\)(b) \(\text{H}_2\text{S}\)(c) \(\text{HCl}\)(d) \(\text{NH}_3\)
1.14
तापीय अवकरण द्वारा निष्कासित धातु है :
(a) Ag(b) Mg(c) Fe(d) Au
1.15
कौन से रासायनिक प्रतिक्रिया से क्लोरोफार्म उत्पन्न होगा, ये पहचान करें :
(a) \(\text{CH}_4+\text{Cl}_2\)(b) \(\text{CH}_3\text{Cl}+\text{Cl}_2\)(c) \(\text{CH}_2\text{Cl}_2+\text{Cl}_2\)(d) \(\text{CHCl}_3+\text{Cl}_2\)

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

विभाग-ख
2.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (विकल्पों पर ध्यान दें) :
2.1क्लोरीन परमाणु (Cl) ओज़ोन अणु (\(\text{O}_3\)) को नष्ट करता है - एक रासायनिक प्रतिक्रिया की सहायता से दर्शायें ।1
2.2वायुमंडल की कौन सी परत में न्यूनतम तापक्रम देखा जाता है ?1
अथवा
वायुमंडल की कौन सी परत में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की एक कक्षा उपस्थित है ?1
2.3P vs. \(\frac{1}{V}\) ग्राफ की प्रकृति क्या है ?1
2.4गैस के परम शून्य तापक्रम तथा घनत्त्व के मध्य क्या संबंध है ?1
2.5एल्युमिनियम के रेखीय प्रसार गुणांक का मान \(24\times10^{-6}\) प्रति डिग्री सेल्सियस है, इसका मान SI इकाई में कितना होगा ?1
अथवा
किस सूत्र से गैस के आयतन प्रसार गुणांक का मान पाया जाता है ?1
2.6आपतन कोण को बढ़ाने से, माध्यम के अपवर्तनांक के मान में बढ़ोतरी होगी या कमी आयेगी ?1
2.7उत्तल लेंस के f तथा 2f के मध्य यदि वस्तु को रखा जाय, तो प्रतिबिंब कहाँ बनेगा ?1
2.8एक परिपथ में \(6\Omega\) तथा \(3\Omega\) प्रतिरोधों को समांतर क्रम में यदि जोड़ा गया हो तथा इस संयोजन को \(1\Omega\) से श्रेणी क्रम के साथ यदि जोड़ा जाय, तो तुल्य प्रतिरोध का मान कितना होगा ?1
2.9बार्ली के चक्के के घूर्णन की दिशा को किस नियम से निर्धारित किया जाता है ?1
2.10नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया का एक व्यवहारिक प्रयोग का उल्लेख करें।1
अथवा
नाभिकीय संलयन के पूर्व नाभिकीय विखंडन क्यों संचालित किया जाता है ?1
2.11बायें स्तंभ के साथ दायें स्तंभ को मिलाए :1×4=4
बायाँ स्तंभदायाँ स्तंभ
(1) निष्क्रिय गैस(a) Cs
(2) इन्वर(b) Rn
(3) न्यूनतम विद्युत ऋणात्मक तत्त्व(c) कार्बन के साथ अवकरण
(4) \(\text{ZnO}+\text{C}\rightarrow\text{Zn}+\text{CO}\)(d) एक मिश्रधातु

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

2.12जल तथा बेंजिन, में से किसमें, KCl घुलता है ?1
2.13जल के विद्युत विश्लेषण में किस विद्युतोद में ऑक्सीकरण घटित होता है ?1
अथवा
विद्युत विश्लेषण में AC तथा DC में से कौन सा उपयोग किया जाता है ?1
2.14HCl गैस का जलीय घोल क्यों विद्युतधारा को प्रवाहित करता है ?1
2.15अमोनिया से उत्पन्न एक जैविक खाद का नाम तथा सूत्र लिखें।1
अथवा
सिल्वर नाइट्रेट के जलीय घोल में से \(\text{H}_2\text{S}\) गैस को प्रवाहित करने पर जो काला अवक्षेप बनता है उसका सूत्र लिखें।1
2.16मेलामाइन को बनाने के लिए कौन से यौगिक का प्रयोग किया जाता है ?1
2.17\(\text{C}_2\text{H}_6\text{O}\) सूत्र द्वारा जो दो भिन्न कार्यकारीमूलक युक्त कार्बनिक यौगिक को चिह्नित किया जाता है, उनके नाम लिखें।1
2.18LPG के मुख्य अवयव का संरचनात्मक सूत्र लिखें।1
अथवा
1,1,2,2 टेट्राब्रोमोइथेन का संरचनात्मक सूत्र लिखें।1
विभाग-ग
3.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये (विकल्पों पर ध्यान दें) :
3.1Fire Ice का संकेत लिखें, इस से किस तरह मिथेन गैस को उत्पन्न किया जा सकता है ?1+1
3.2\(-3^{\circ}\text{C}\) तापक्रम पर कोई गैस 750 घन से.मी. आयतन घेरता है। गैस को निश्चित दाब पर गर्म किया जाता है जब तक उसका आयतन 1 लीटर ना हो जाय। उसका अंतिम तापक्रम क्या है ?2
अथवा
8 ग्राम \(\text{H}_2\) गैस (\(\text{H}=1\)) का 4 एटमॉस्फियर दाब तथा \(27^{\circ}\text{C}\) तापक्रम पर कितना आयतन होगा ?
[\(\text{R}=0.082\) लीटर एटमॉस्फियर प्रति मोल प्रति केल्विन]
2
3.3एक समबाहु प्रिज्म की सतह पर एक प्रकाश की किरणं कितने कोण पर आपतित होने पर न्यूनतम विचलन कोण का मान \(20^{\circ}\) होगा ?2
अथवा
2 मि.मि. मोटाई वाले काँच के फलक को पार करने हेतु एक प्रकाश किरण को कितना समय लगेगा, ज्ञात करें, काँच का अपर्वनांक = 1.5 ।2

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

3.4एक विद्युतीय सेल के आंतरिक प्रतिरोध तथा EMF में संबंध स्थापित करें।2
3.5अष्टक के नियम को परिभाषित करें। अष्टक के नियम के अपवाद के रूप में देखे जाने वाले दो यौगिकों का उदाहरण दें।1+1
अथवा
विद्युत संयोजी यौगिक तथा सहसंयोजी यौगिक के मध्य दो महत्त्वपूर्ण अंतर लिखें ।2
3.6विद्युत संयोजी यौगिक के क्षेत्र में आण्विक द्रव्यमान के बदले सूत्रीय द्रव्यमान को उचित रूप में क्यों उपयोग किया जाता है ?2
3.7सांद्र \(\text{H}_2\text{SO}_4\) को अमोनिया गैस को शुष्क करने के लिए क्यों उपयोग नहीं किया जाता है ?2
3.8सोडियम क्लोराइड के विद्युत विश्लेषण में से सोडियम को निष्कासित करने की क्रिया में निर्जलित कैल्सियम क्लोराइड को क्यों मिलाया जाता है ?2
अथवा
लोहे को जंग लगने से बचाने के दो तरीकों का उल्लेख करें।2
3.9डिनेचर्ड स्पिरिट क्या है ?2
अथवा
ईथाईल अल्कोहल तथा एसिटिक एसिड का एक-एक उपयोग लिखें।1+1
विभाग-घ
4.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (विकल्प प्रश्नों पर ध्यान दें) :
4.1एक घटना का उल्लेख करें, जिससे ये कहा जाय कि गैस के अणु सर्वदा गतिशील होते है। गैसों के गतिज सिद्धांत के दो दोषपूर्ण धारणाओं का उल्लेख करें।1+2
4.221 ग्राम लाल गर्म लोहे के ऊपर से वाष्प प्रवाहित करने पर कितना \(\text{H}_2\) उत्पन्न होगा ? उस \(\text{H}_2\) का STP पर क्या आयतन होगा ? [\(\text{Fe}=56\)]2+1
अथवा
\(\text{O}_2\) की उपस्थिति में \(\text{SO}_2\) को आक्सिकृत करके \(\text{SO}_3\) को बनाया जाता है। 40 ग्राम \(\text{SO}_3\) को उत्त्पन्न करने हेतु कितने ग्राम \(\text{SO}_2\) की आवश्यकता होगी ? [\(\text{S}=32\), \(\text{O}=16\)].3

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

4.3उष्मीय चालकता को परिभाषित करें। उष्मीय प्रतिरोध की SI इकाई क्या है?2+1
अथवा
किसी गैस के आयतन प्रसार गुणांक को परिभाषित करें। चार्ल्स के नियम से उसके मान का पता लगाए।1+2
4.4आपेक्षिक अपवर्तनांक तथा निरपेक्ष अपवर्तनांक के मध्य क्या संबंध है ? किसी माध्यम का आपेक्षिक अपवर्तनांक किन कारकों पर निर्भरशील है ?1+2
अथवा
सिद्ध करें कि यदि एकवर्णी प्रकाश किरण एक समबाहु त्रिभुज से सममित रूप से गुजरती है तो उस किरण का विचलन कोण का मान न्यूनतम होगा ?3
4.5प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण को परिभाषित करें। प्रिज्म की सहायता से एकवर्णी प्रकाश तथा समग्र प्रकाश की कैसे पहचान करेंगे ?1+2
4.6दो चालकों को जब श्रेणी तथा समांतर समायोजन में जोड़ा जाता है, तो उनके तुल्य प्रतिरोध क्रमशः \(9\Omega\) और \(2\Omega\) होते है, उन दोनों चालकों के प्रतिरोध को निकालें।3
अथवा
निम्न दिये गये परिपथ में, A और B बिंदुओं के मध्य तुल्य प्रतिरोध का पता लगाए।
Circuit between A and B with 1 ohm, 2 ohm and 3 ohm resistors
3
4.7डायनामो तथा विद्युत मोटर के मध्य अंतर लिखें। अर्थिग क्या है ?2+1
4.8\(\alpha\) तथा \(\gamma\) किरणों के आवेश, भेदन क्षमता तथा आयनन क्षमता की तुलना करें।3
4.9किसी तत्त्व के एक परमाणु के आयनन उर्जा से क्या समझते है ? Na, Rb, Li तथा Cs को उनके आयनन उर्जा के बढ़ते क्रम में क्रमबद्ध करें।3
अथवा
तत्त्व 'A', 'B' तथा 'C' की परमाणु संख्या (n-2), n तथा (n+1) क्रमशः है। 'B' एक निष्क्रिय गैस है। आवर्त सारणी के किस वर्ग में 'A' तथा 'C' स्थित है ? इनमें से सर्वाधिक अवकारक क्षमता किसमे है ? 'A' तथा 'C' के यौगिक का सूत्र क्या होगा ?1+1+1

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

4.10विद्युत-लेपन का क्या उद्देश्य है ? किसी वस्तु पर सोना द्वारा विद्युत-लेपन करने हेतु कौन सा विद्युत-विश्लेष्य उपयोग किया जाएगा ?2+1
4.11युरिया के औद्योगिक उत्पादन में उपयोग में लाए जाने वाले रासायनिक पदार्थों तथा संतुलित रासायनिक समीकरण को लिखें।2+1
4.12इथिलिन की औद्योगिक उत्पादन की प्रतिक्रिया लिखें। इथिलिन के दो उपयोगों का उल्लेख करें।1+2
अथवा
मिथेन के हाइड्रोजन परमाणु किस प्रकार क्रमशः क्लोरीन द्वारा प्रतिस्थापित होकर कार्बन टेट्राक्लोराइड का निर्माण करता है ?3
विभाग-ङ
(केवल बाह्य परीक्षाथियों के लिए)
5.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (किन्हीं चार के) :1×4=4
5.1
वायुमंडल की किस परत में तापक्रम न्यूनतम होता है ?
5.2
22 ग्राम \(\text{CO}_2\) का STP पर आयतन कितना होगा ?
5.3
विद्युत शक्ति की SI इकाई क्या है ?
5.4
\(\gamma\) किरण के आवेश की क्या प्रकृति है ?
5.5
एसिटिक अम्ल के एक उपयोग का उल्लेख करें।
6.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (किन्हीं तीन के) :2×3=6
6.1
चालक तथा अर्धचालक के विशिष्ट प्रतिरोध में तापक्रम के परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा, उसे समझायें।
6.2
उत्तल लेंस कब अवतल लेंस की तरह आचरण करता है ?
6.3
तांबे के एक अयस्क के नाम और सूत्र को लिखें।
6.4
ओम के नियम से प्रतिरोध की परिभाषा लिखें। प्रतिरोध की SI इकाई क्या हैं ?

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction