WBCHSE Higher Secondary Physics 2023 Question Paper (Class 12) (हिन्दी)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

भौतिक नियतांकों के निम्न प्रदत्त मानों को जहाँ आवश्यक हो प्रयोग कर सकते हैं :
\(c=3\times10^{8}\text{ m/s}\)
\(h=6.63\times10^{-34}\text{ Js}\)
\(e=1.6\times10^{-19}\text{ C}\)
\(\mu_{0}=4\pi\times10^{-7}\text{ T m A}^{-1}\)
\(\epsilon_{0}=8.854\times10^{-12}\text{ C}^{2}\text{N}^{-1}\text{m}^{-2}\)
\(\dfrac{1}{4\pi \epsilon_{0}}=9\times10^{9}\text{ N m}^{2}\text{C}^{-2}\)
Mass of electron \((m_{e})=9.1\times10^{-31}\text{ kg}\)
Mass of neutron \(=1.675\times10^{-27}\text{ kg}\)
Mass of proton \(=1.673\times10^{-27}\text{ kg}\)
Avogadro's number \(=6.023\times10^{23}\text{ per gram mole}\)
Boltzmann constant \(=1.38\times10^{-23}\text{ JK}^{-1}\)

उत्तर पुस्तिका में बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQ) तथा लघु उत्तरीय प्रश्न (SAQ) के उत्तर प्रदत्त निर्दिष्ट मुद्रित TABLE पर लिखें।

SECTION - I
( बहु विकल्पीय प्रश्न )
1.प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर दिये गये विकल्पों में से चुनकर उत्तर पुस्तिका में लिखें :1×14=14
(i)
दो आवेशों +q तथा +q को जोड़ने वाली रेखा के केन्द्र पर एक आवेश Q है। इस प्रणाली संतुलन में होगा यदि Q है
(a) \(-q\) (b) \(-\dfrac{q}{2}\) (c) \(-\dfrac{q}{3}\) (d) \(-\dfrac{q}{4}\)

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(ii)
प्रत्येक 4 µF धारिता वाले तीन संधारित्रों को इस प्रकार जोड़ा जाता है ताकि प्रभावी धारिता 6 µF हो । को जोड़कर इसे किया जा सकता है।
(a) प्रत्येक श्रेणी में हो (b) प्रत्येक समांतर में हो (c) दो समांतर तथा एक श्रेणी में हो (d) दो श्रेणी में तथा एक समांतर हो
(iii)
3 Ω के प्रतिरोध को जब बैटरी के आर-पार जोड़ा जाता है तब उसमें से होकर 3 A की धारा प्रवाहित होती है। जब उसी बैटरी को 15 Ω प्रतिरोध में आर-पार जोड़ा जाता है तब 0.75 A की धारा की आपूर्ति करता है। बैटरी का आंतरिक प्रतिरोध है
(a) 0.25 Ω(b) 0.5 Ω(c) 1.0 Ω(d) 1.5 Ω
(iv)
एक समान चुंबकीय प्रभाव के अंतर्गत एक आवेशित कण स्थिर चाल V के साथ त्रिज्या R वाले वृत्त में गमन करता है। गति की समय अवधि
(a) R तथा V दोनों पर निर्भर करता है (b) R तथा V दोनों से स्वतंत्र है (c) R पर निर्भर करता है तथा V पर नहीं (d) V पर निर्भर करता है तथा R पर नहीं
(v)
यदि किसी जगह का नति कोण 60° है तो पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज तथा उर्ध्वाधर घटक का अनुपात है
(a) \(\sqrt{3}\) (b) \(\dfrac{1}{\sqrt{3}}\) (c) 1 (d) कहा नहीं जा सकता
(vi)
अनुनाद पर L.C.R. परिपथ का शक्ति गुणक है
(a) \(\sqrt{2}\) (b) \(\dfrac{1}{2}\) (c) 1 (d) शून्य
(vii)
एक विद्युत लैम्प को 220 V, 50 Hz आपूर्ति के साथ जोड़ा जाता है तो शिखर वोल्टता होगी
(a) 270 V(b) 211 V(c) 311 V(d) 330 V

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(viii)
निम्न विद्युत-चुम्बकीय तरंगों में सबसे ऊँची तरंगदैर्ध्य वाला है
(a) अवरक्त किरण(b) \(\gamma\)-किरण(c) X-किरण(d) UV-किरण
(ix)
\(\sqrt{3}\) अपवर्तनांक वाले प्रिज्म के लिए न्यूनतम विचलन कोण प्रिज्म के अपवर्तन कोण के बराबर है। अपवर्ती प्रिज्म का कोण है
(a) \(60^{\circ}\)(b) \(45^{\circ}\)(c) \(30^{\circ}\)(d) \(90^{\circ}\)
(x)
एकल स्लिट के कारण विवर्तन पैटर्न में द्वितीयक उच्चिष्ठ होने के लिए शर्त है
(a) \(a\sin\theta=n\lambda\) (b) \(a\sin\theta=(2n+1)\lambda/2\) (c) \(a\sin\theta=n\cdot\dfrac{\lambda}{2}\) (d) \(a\sin\theta=(2n+1)\lambda\)
(xi)
किसी प्रदत्त धातु पृष्ठ के लिए आपतित प्रकाश की आवृत्ति तथा निरोधी विभव के बीच ग्राफ की ढाल होगी
(a) h (b) eh (c) \(\dfrac{h}{e}\) (d) e
(xii)
हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम में लाइमेन तथा बामर श्रेणी की न्यूनतम तरंगदैघ्यों का अनुपात है
(a) 1:4(b) 4:1(c) 5:4(d) 4:3
(xiii)
सार्वत्रिक गेट हैं
(a) AND तथा OR (b) OR तथा NOT (c) AND तथा NOR (d) NAND तथा NOR

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(xiv)
संचार प्रणाली में शोर अधिकतम संभावित रूप से सिग्नल को प्रभावित करेगा
(a) ट्रांसमीटर पर (b) संचार माध्यम में (c) सूचना स्रोत में (d) गंतव्य पर
SECTION - II
(लघु उत्तरीय प्रश्न )
GROUP - A
2.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दें ( वैकल्पिक प्रश्नों पर ध्यान दें) :1×4=4
(i)
गैल्वेनोमीटर को एमीटर में कैसे परिवर्तित किया जाता है ?
अथवा
क्या न्यूट्रॉनों को साइक्लोट्रान में त्वरित किया जा सकता है ? क्यों ?
(ii)
वेबर तथा टेस्ला इकाइयों के बीच संबंध लिखें।
(iii)
जब किसी लेंस को जल में डुबोया जाता है तो उसकी फोकस दूरी का परिमाण घटता है। (सही या गलत लिखें)
अथवा
एक उत्तल लेंस अपसारी लेंस जैसा व्यवहार कर सकता है कैसे ?
(iv)
प्रकाश उत्सर्जक डायोड किस बायस में प्रकाश का उत्सर्जन करता है ?
अथवा
NOR गेट का बूलीय व्यंजक लिखें।
( विषयनिष्ठ / वर्णनात्मक प्रश्न )
GROUP - B
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (वैकल्पिक प्रश्नों पर ध्यान दें) :2×5=10
3.ग्राफ की सहायता से किसी धात्वीय चालक के लिए चालकता के साथ तापक्रम का परिवर्तन की व्याख्या करें।1+1

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

अथवा
प्रत्येक 1.5 V वि. वा. बल तथा आंतरिक प्रतिरोध 0.2 Ω वाले 40 सेलों को आप किस प्रकार व्यवस्थित करेंगे ताकि वे 0.5 Ω प्रतिरोध वाले एक बाह्य प्रतिरोध के जरिये अधिकतम धारा प्रवाहित की जा सके ? अधिकतम धारा की गणना करें।1+1
4.एक दण्ड चुम्बक को एक धारावाही परिनालिका (solenoid) के समतुल्य कहा जा सकता है। स्पष्ट करें।2
अथवा
प्रति-, अनु तथा लौह-चुम्बकीय पदार्थों के (i) चुम्बकीय प्रवृत्ति, (ii) चुम्बकीय पारगम्यता के पद में चुम्बकीय गुणधर्मों के बीच अंतर करें।1+1
5.विस्थापन धारा से आप क्या समझते हैं ? इसका व्यंजक लिखें।1+1
अथवा
(i) धूंध तथा कुहासा (ii) रडार में वस्तुओं का अवलोकन करने के लिए प्रयुक्त विद्युत चुम्बकीय विकिरण के नाम लिखें।1+1
6.किसी रेडियोधर्मी वस्तु 30 दिनों में उसकी प्रारंभिक सक्रियता का \(\dfrac{1}{32}\) वाँ तक क्षय हो जाता है। इसकी अर्ध-आयु की गणना करें।2
7.संचार प्रणाली का नामांकित ब्लॉक डायग्राम खींचें।2
GROUP - C
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (वैकल्पिक प्रश्नों पर ध्यान दें) :3×9=27
8.गॉस प्रमेय का प्रयोग कर एक समान रूप से आवेशित अनंत पतला चालक प्लेट के लिए किसी बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र निकालें।3
अथवा
(a)विद्युत क्षेत्र में किसी बिन्दु पर विद्युत विभव की परिभाषा दें।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(b)एक 10 C आवेश को निर्वात में रखा गया है। किसी 2 C आवेश को 10 मी दूरी से 5 मी दूरी तक लाने में आवश्यक किया गया कार्य निकालें।1+2
9.धारिता की परिभाषा दें। किसी समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिए एक व्यंजक व्युत्पन्न करें।1+2
अथवा
20 µF धारिता वाले एक संधारित्र को 10 V के विभव के साथ आवेशित किया गया है। 60 µF धारिता वाले दूसरे संधारित्र को 30 V विभव के साथ आवेशित किया गया है। इनको इस तरिके से जोड़ा जाता है ताकि उनके विभव बराबर हों। संयोजन के बाद प्रत्येक संधारित्र का सामान्य विभव तथा आवेश निकालें।1+1+1
10.बायो-सावर्ट नियम का सदिश रूप लिखें। इस नियम का प्रयोग कर धारा बहने वाली एक वृत्ताकार कुण्डली के केन्द्र में चुम्बकीय क्षेत्र के लिए व्यंजक व्युत्पन्न करें।1+2
अथवा
एक गैल्वानोमीटर जिसका प्रतिरोध 100 Ω है, 1 mA धारा के लिए पूर्ण मापनी विक्षेप देता है। इसे आप कैसे (i) 0 - 1 A परास का एम्मीटर में तथा (ii) 0 - 1 V परास का वोल्टमीटर में परिवर्तित करेंगे ?1½+1½
11.किये हुये चिह्न परिपाटी तथा मान्यताओं को बताकर अवतल दर्पण के लिए दर्पण सूत्र
\(\dfrac{1}{v}+\dfrac{1}{u}=\dfrac{1}{f}\) की व्युत्पत्ति करें।
3
12.दीर्घ दृष्टि (Hypermetropia) क्या है ? इसका कारण क्या है तथा इसका संशोधन कैसे किया जा सकता है ? सही डायग्राम के साथ स्पष्ट करें।1+1+1
अथवा
सामान्य समायोजन क्या है ? एक खगोलीय दूरदर्शक को जब सामान्य समायोजन में रखा जाता है तब उसकी आवर्धन क्षमता 5 है। यदि दो लेंसों के बीच की दूरी 0.24 मी है तो दोनों लेंसों की फोकस दूरी निकालें।1+2
13. (a)प्रकाश स्रोत की आवृत्ति लेकिन तीव्रता नहीं, निर्धारित करता है कि प्रकाश इलेक्ट्रॉनों का उत्सर्जन होगा या नहीं ? स्पष्ट करें।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(b)किसी धातु का प्रकाश विद्युत कार्यफलन 1 eV है। तरंगदैर्ध्य \(\lambda=3000\text{ \AA}\) के प्रकाश इसपर गिरता है। उत्सर्जित प्रकाश इलेक्ट्रॉनों की चाल निकालें। \((h=6.63\times10^{-34}\text{ Js}\), \(m_{e}=9.1\times10^{-31}\text{ kg})\)।1+2
अथवा
(a)वस्तु की द्वैत प्रकृति से क्या आशय है ? फोटॉन की डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य हेतु एक व्यंजक निकालें।
(b)जब इलेक्ट्रॉन को 500 eV से त्वरित किया जाता है, तो इसका द्रव्यमान में क्या वृद्धि होगी ?(1+1)+1
14. (a)हाइड्रोजन परमाणु में कक्षीय इलेक्ट्रॉन के कोणीय संवेग का क्वाण्टमीकरण का बोर के अभिगृहीत (Postulates) बताएँ।
(b)बोर के अभिगृहीतों का प्रयोग कर हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की कक्षा की त्रिज्या हेतु एवं व्यंजक निकालें।1+2
15.p-n संधि डायोड का प्रयोग कर एक पूर्ण तरंग दिष्टकारी हेतु परिपथ डायग्राम खींचें। इसका कार्य सिद्धांत स्पष्ट करें तथा आगम-निर्गम तरंग रूपों को दर्शायें।1+1+1
अथवा
परिपथ डायग्राम की सहायता से वोल्टता स्टेबिलाइजर के रूप में जेनर डायोड का प्रयोग स्पष्ट करें।1+2
16.सामान्य उत्सर्जी अभिविन्यास में एक n-p-n ट्रांजिस्टर के आगम-निर्गम संलक्षणों का अध्ययन हेतु एवं परिपथ डायग्राम खींचें। प्ररूपी (typical) आगम तथा निर्गम संलक्षणों को खींचें।1+1+1
अथवा
NAND गेट के लिए तार्किक चिह्न तथा सत्य सारणी क्या हैं ? OR गेट को पाने के लिए इसका प्रयोग कैसे किया जाता है ?1+1+1
GROUP - D
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (वैकल्पिक प्रश्नों पर ध्यान दें) :5×3=15
17. (a)किसी चालक में इलेक्ट्रॉनों का 'अपवाह वेग' को स्पष्ट करें। अपवाह वेग के पदों में चालक के आर-पार धारा के लिए व्यंजक निकालें।1+2

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(b)0.1 m लंबाई के चालक के आर-पार 5V का विभवांतर प्रयुक्त किया जाता है। यदि इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता \(5.6\times10^{-6}\text{ m}^{2}\text{V}^{-1}\text{S}^{-1}\) है तो इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग की गणना करें।2
अथवा
(a)ह्वीटस्टोन ब्रीज क्या है ? संतुलित ह्वीटस्टोन ब्रीज के लिए शर्त को पाने हेतु विद्युत परिपथों के किरखॉफ नियमों का प्रयोग करें।1+2
(b)किसी प्रतिरोधक के अज्ञात प्रतिरोध को ज्ञात करने हेतु मीटर ब्रीज का परिपथ चित्र खींचें।2
18. (a)किसी कुण्डली का स्वप्रेकत्व की परिभाषा दें। दर्शाइए कि स्वप्रेकत्व L वाले किसी कुण्डली में धारा I की प्रतिष्ठा हेतु आवश्यक चुम्बकीय ऊर्जा \(\dfrac{1}{2}LI^{2}\) द्वारा दिया जाता है।1+2
(b)यदि सॉलेनायड की लंबाई 0.2 मी तथा अनुप्रस्थ क्षेत्रफल \(5\times10^{-4}\text{ m}^{2}\) है तो 1000 फेरों वाले एक सॉलेनायड के प्रेरकत्व की गणना करें।2
19. (a)दो माध्यमों को अलग करता हुआ समतल पृष्ठ पर परावर्तित समतल तरंग के संचरण दर्शाने हेतु हाइगेन्स के निर्माण का प्रयोग कर एक आकृति खींचें। अतः अपवर्तन का स्नेल के नियम का सत्यापन करें।1+2
(b)तीन ध्रुवण शीटों के समूह पर एक अध्रुवित प्रकाश का किरणपुंज आपतित है जिन्हें इस प्रकार व्यवस्थित किया गया ताकि प्रत्येक ध्रुवण शीट की संलक्षण दिशा आगे वाली शीट की संलक्षण दिशा के साथ 30° का कोण बनाता है। प्रकाश का किस भिन्न (fraction) संचारित होगा ?2
अथवा
(a)यंग के द्विछिद्र प्रयोग में पर्दे के किसी बिन्दु पर (i) निर्माणात्मक तथा (ii) विनाशात्मक व्यतिकरण हेतु शर्तों की व्युत्पत्ति करें।2+1+1
(b)व्यतिकरण पैटर्न में परिणामी तीव्रता तथा पर्दे पर स्थिति के विरुद्ध परिवर्तन दर्शाकर एक ग्राफ खींचें।1

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction