WBBSE Madhyamik History 2023 Question Paper (Class 10) (हिन्दी)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

[विभाग 'क' से विभाग 'ङ' तक दिये गये प्रश्न नियमित एवं बाह्य सभी परीक्षार्थियों के लिए हैं।
विभाग 'च' में दिये गये प्रश्न केवल बाह्य परीक्षार्थियों के लिए ।]
(विभाग 'क' के सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। अन्य विभागों में विकल्प प्रश्नों पर ध्यान दें।
विभाग 'ख' में केवल मात्र दृष्टिहीन परीक्षार्थी विकल्प प्रश्न का उत्तर निर्देशानुसार लिखेंगे ।
शेष सभी परीक्षार्थी मानचित्र चिह्नित करेंगे ।)

विभाग 'क'
1.सही उत्तर चुनकर लिखिए :1×20=20
1.1
राचेल कारसन युक्त थे
(क) आञ्चलिक इतिहास से(ख) नारी के इतिहास से(ग) परिवेश के इतिहास से(घ) शहर के इतिहास से
1.2
बंकिमचन्द्र, 'वंगदर्शन' पत्रिका का सम्पादन किए थे
(क) तीन वर्ष(ख) चार वर्ष(ग) दस वर्ष(घ) बारह वर्ष
1.3
राममोहन राय, एंग्लो हिन्दू स्कूल की स्थापना किए थे
(क) 1821 ई. में(ख) 1823 ई. में(ग) 1815 ई. में(घ) 1826 ई. में
1.4
कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रथम प्रेमचन्द रायचन्द वृत्ति के प्राप्तकर्ता थे
(क) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय(ख) विद्यासागर(ग) आनन्दमोहन बसु(घ) आशुतोष मुखोपाध्याय

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

1.5
'रेनेसांस' शब्द है
(क) एक अंग्रेजी शब्द(ख) एक फ्रेन्च शब्द(ग) एक इटालियन शब्द(घ) एक लैटिन शब्द
1.6
'जंगलमहल' नामक एक अलग जिला का गठन किया गया था
(क) संथाल विद्रोह के बाद(ख) कोल विद्रोह के बाद(ग) चुआड़ विद्रोह के बाद(घ) मुन्डा विद्रोह के बाद
1.7
भारत के राजकीय वनविभाग के प्रथम इन्स्पेक्टर जनरल थे
(क) जोहान क्रूगार(ख) एलियास फिसर(ग) डिएट्रिस ब्रान्डिस(घ) फ्रेडरिक हाफमैन
1.8
महाविद्रोह (1857) को 'सैनिक विद्रोह' की व्याख्या किस ब्रिटिश लेखक ने किया था
(क) चार्ल्स रेइक्स(ख) नार्टन(ग) मैलेसन(घ) डिजरेली
1.9
चैत्रमेला, 'हिन्दूमेला' के रूप में परिचित हुआ
(क) 1867 ई. से(ख) 1870 ई. से(ग) 1872 ई. से(घ) 1875 ई. से
1.10
भारतसभा के प्रथम सभापति थे
(क) सुरेन्द्रनाथ बन्धोपाध्याय(ख) आनन्दमोहन बसु(ग) रेव. कृष्णमोहन बन्धोपाध्याय(घ) शिवनाथ शास्त्री
1.11
बांग्ला पुस्तक व्यवसाय के पाइनीयर थे
(क) विलियम केरी(ख) राममोहन राय(ग) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर(घ) गंगाकिशोर भट्टाचार्य
1.12
बांग्ला लीनोटाइप प्रारम्भ हुआ
(क) 1778 ई. में(ख) 1878 ई. में(ग) 1925 ई. में(घ) 1935 ई. में

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

1.13
'देशप्राण' नाम से परिचित थे
(क) अश्विनी कुमार दत्त(ख) सतीशचन्द्र सामन्त(ग) यतीन्द्रमोहन सेनगुप्ता(घ) बीरेन्द्रनाथ शसमल
1.14
भारत में प्रथम श्रमिक संगठन था
(क) गिरनी कामगार संगठन(ख) मद्रास लेबर यूनियन(ग) इन्डियन मिलहैन्ड्स यूनियन(घ) सर्वभारतीय ट्रेडयूनियन कांग्रेस
1.15
कृषक प्रजापार्टी की स्थापना किए थे
(क) बीरेन्द्रनाथ शसमल(ख) प्रफुल्लचन्द्र सेन(ग) बाबा रामचन्द्र(घ) फज़लुल हक
1.16
'बंगलक्ष्मीर व्रतकथा' रचना किए
(क) रबीन्द्रनाथ ठाकुर(ख) अवनीन्द्रनाथ ठाकुर(ग) रजनीकान्त सेन(घ) रमेन्द्रसुन्दर त्रिवेदी
1.17
नारी कर्म मन्दिर की स्थापना की थीं
(क) उर्मीला देवी(ख) वासन्ती देवी(ग) सरला देवी चौधरानी(घ) सुनीति देवी
1.18
एजावा सम्प्रदाय के प्रधान नेता थे
(क) रामास्वामी नाइकर(ख) त्यागराजा चेट्टी(ग) नारायन गुरू(घ) भीमराव अम्बेडकर
1.19
भाषाई आधार पर अलग आन्ध्रप्रदेश राज्य गठित हुआ
(क) 1947 ई. में(ख) 1950 ई. में(ग) 1953 ई. में(घ) 1956 ई. में
1.20
पुरुलिया जिला पश्चिम बंगाल के अन्तर्गत हुआ
(क) 1950 ई. में(ख) 1952 ई. में(ग) 1956 ई. में(घ) 1960 ई. में

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

विभाग 'ख'
2.किन्हीं सोलह प्रश्नों के उत्तर दीजिए (प्रत्येक उपविभाग से कम से कम एक प्रश्न का उत्तर देना होगा) :1×16=16
उपविभाग : 2.1
एक वाक्य में उत्तर दीजिए :1×4=4
(2.1.1)
भारत में किस वर्ष रेलपथ आरम्भ हुआ ?
(2.1.2)
ग्रामवार्ता पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती थी ?
(2.1.3)
बंगाल टेक्निकल इन्स्टीट्यूट के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
(2.1.4)
'गान्धीबूढ़ी' नाम से कौन जानी जाती थीं ?
उपविभाग : 2.2
सत्य अथवा असत्य निर्णय कीजिए :1×4=4
(2.2.1)
'सत्तर वत्सर' विपिनचन्द्र पाल की आत्मकथा है।
(2.2.2)
मधुसूदन दत्त प्रथम भारतीय मानव शरीर के विच्छेदक थे ।
(2.2.3)
डा. अनिल शील अठारवीं शताब्दी को 'संघों का युग' व्यक्त किए हैं।
(2.2.4)
गणेन्द्रनाथ ठाकुर एक व्यंगचित्रशिल्पी (Cartoonist) थे ।
उपविभाग : 2.3
स्तम्भ 'क' के साथ स्तम्भ 'ख' को मिलाइये :1×4=4
'क' स्तम्भ 'ख' स्तम्भ
(2.3.1) सी. वी. रमन (1) सिन्धु प्रदेश
(2.3.2) बाबा रामचन्द्र (2) बम्बई
(2.3.3) ऊषाबेन मेहता (3) कलकाता
(2.3.4) हेमू कलानी (4) उत्तर प्रदेश

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

उपविभाग : 2.4
दिये गये भारतवर्ष के रेखीय मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्नित कीजिए एवं नाम लिखिए :1×4=4
(2.4.1)
महाविद्रोह (1857) का एक केन्द्र - मेरठ
(2.4.2)
सन्थाल विद्रोह क्षेत्र (1855)
(2.4.3)
बंगाल में वहाबी आन्दोलन का एक केन्द्र - बारासात
(2.4.4)
देशीय राज्य हैदराबाद
अथवा
(केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)
रिक्तस्थान की पूर्ति कीजिए :1×4=4
(2.4.1)
'मास्टर दा' नाम से परिचित थे
(2.4.2)
वहाबी का अर्थ है।
(2.4.3)
'वर्तमान भारत' ग्रन्थ के लेखक थे।
(2.4.4)
हरी सिंह के राजा थे।
उपविभाग : 2.5
निम्नलिखित कथनों की सही व्याख्या चुनिए :1×4=4
(2.5.1)
कथन : देवेन्द्रनाथ ठाकुर 1843 ई. में ब्रह्म समाज से युक्त हुए एवं यह ब्रह्म आन्दोलन की एक महत्वपूर्ण घटना थी।
व्याख्या 1 : वे सम्पूर्ण भारतवर्ष में ब्रह्म धर्म प्रचार किए थे ।
व्याख्या 2 : वे इसाई धर्म के प्रचारकों के विरुद्ध भारतीय धर्म एवं संस्कृति की सफलतापूर्वक रक्षा किए थे।
व्याख्या 3 : वे ब्रह्म समाज का संस्कार किए एवं नवीन प्राण संचार किए ।
(2.5.2)
कथन : भारत की उपनिवेशिक ब्रिटिश सरकार वनकानून लागू की थी ।
व्याख्या 1 : ब्रिटिश सरकार के वनकानून लागू करने का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन की रक्षा करना था ।
व्याख्या 2 : ब्रिटिश सरकार का उद्देश्य वनवासियों का जीवनस्तर बढ़ाने का ।
व्याख्या 3 : ब्रिटिश सरकार निजी स्वार्थ के लिए वनसम्पदा का उपयोग करना चाहती थी ।

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

(2.5.3)
कथन : गाँधीजी कभी भी श्रमजीवी आन्दोलन के साथ जुड़ना नहीं चाहते थे ।
व्याख्या 1 : गाँधीजी मिलमालिक श्रेणी के प्रतिनिधि थे ।
व्याख्या 2 : गाँधीजी पूँजी एवं श्रम के बीच संघर्ष नहीं चाहते थे ।
व्याख्या 3 : गाँधीजी नियम-कानून परिस्थिति को लेकर चिन्तित थे ।
(2.5.4)
कथन : 1921 ई. में मोपला विद्रोह घटित हुआ ।
व्याख्या 1 : यह किसानों का एक उग्रवादी आन्दोलन था ।
व्याख्या 2 : यह एक जनजातीय विद्रोह था ।
व्याख्या 3 : यह मिलश्रमिकों का एक अभ्युत्थान था ।
विभाग 'ग'
3.दो या तीन वाक्यों में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (किन्हीं ग्यारह का)2×11=22
3.1
भारतीय राष्ट्रीयता के इतिहास में 1911 ई. क्यों महत्वपूर्ण है ?
3.2
'सरकारी दस्तावेज' का क्या अर्थ है ?
3.3
कादम्बिनी (वसु) गंगोपाध्याय क्यों स्मरणीय हैं ?
3.4
कम्पनी का शिक्षा नीति क्षेत्र में अधोमुखी निस्यन्दन सिद्धान्त (filtration theory) कहने का क्या तात्पर्य है ?
3.5
दक्षिण-पश्चिम सीमान्त एजेन्सी क्यों गठित हुई थी ?
3.6
फराजी आन्दोलन की असफलता का क्या कारण था ?
3.7
महारानी का घोषणापत्र (1858) का मूल उद्देश्य क्या था ?
3.8
जमींदारसभा एवं भारतसभा में दो अन्तर लिखिए ।
3.9
डा. महेन्द्रलाल सरकार क्यों स्मरणीय हैं ?

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

3.10
बंगाल के सांस्कृतिक जीवन में छापाखाना के विकास का कितना प्रभाव था ?
3.11
अल्लूरी सीताराम राजू कौन थे ?
3.12
'मेरठ षड़यंत्र मामला' क्या था ?
3.13
दीपाली संघ की स्थापना का उद्देश्य क्या था ?
3.14
गुरुचाँद ठाकुर क्यों स्मरणीय हैं ?
3.15
1947 ई. में देशी रियासतों की स्वतंत्रता की माँग को सरदार बल्लभ भाई पटेल ने क्यों अस्वीकार कर दिया ?
3.16
राज्य पुनर्गठन कमीशन (1953) का गठन क्यों हुआ था ?
विभाग 'घ'
4.सात या आठ वाक्यों में किन्हीं छ प्रश्नों के उत्तर दीजिए (प्रत्येक उपविभाग से कम से कम एक प्रश्न का उत्तर दीजिए)4×6=24
उपविभाग : घ.1
4.1
उन्नीसवीं शताब्दी में बंगाल में पाश्चात्य शिक्षा के विस्तार के लिए राममोहन राय की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए ।
4.2
धर्म सुधार आन्दोलन में ब्रह्म आन्दोलन की सफलता का मूल्यांकन कीजिए ।
उपविभाग : घ.2
4.3
विद्रोह, अभ्युत्थान एवं क्रान्ति विचारों का वर्णन कीजिए ।
4.4
बारासात आन्दोलन की प्रकृति का विश्लेषण कीजिए ।
उपविभाग : घ.3
4.5
बंगाल में छापाखाना के विकास में उपेन्द्रकिशोर रायचौधरी की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए ।
4.6
रबीन्द्रनाथ ठाकुर की शिक्षा विचारधारा की समालोचनात्मक आलोचना कीजिए ।
उपविभाग : घ.4
4.7
स्वाधीनता प्राप्ति के बाद भारतीय राज्यों को भाषीय आधार पर पुनर्गठन के लिए क्या-क्या प्रयास किए गये थे ?
4.8
काश्मीर समस्या किस प्रकार उत्पन्न हुई ?

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

विभाग 'ङ'
5.पन्द्रह या सोलह वाक्यों में किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए :8×1=8
5.1
बाँग्ला नवजागरण से क्या समझते हैं ? इस नवजागरण की सीमाएँ क्या थीं ?
3+5
5.2
बंगाल में व्यापारिक दृष्टिकोण से छापाखाना की भूमिका का संक्षिप्त वर्णन कीजिए ।
8
5.3
बरदौली आन्दोलन का संक्षिप्त विवरण दीजिए। क्या आप मानते हैं कि, यह आन्दोलन भूमिहीन कृषकों एवं कृषि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने में सफल हुआ था ?
5+3
(केवल वाह्य परीक्षार्थियों के लिए)
विभाग 'च'
6. 6.1एक सम्पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए (कोई चार)1×4=4
6.1.1
'नीलदर्पण' नाटक का रचयिता कौन है ?
6.1.2
एसियाटिक सोसाइटी की स्थापना किस वर्ष में हुई ?
6.1.3
'श्रीरामपुर त्रयी' किसे कहा जाता है ?
6.1.4
एक व्यंगचित्रशिल्पी (Cartoonist) नाम लिखिए ।
6.1.5
वर्ण परिचय की रचना किसने की ?
6.1.6
'सरदार' उपाधि से किसे विभूषित किया गया ?
6.2निम्नलिखित प्रश्नों का दो या तीन वाक्यों में उत्तर दीजिए (कोई तीन)2×3=6
6.2.1
डेविड हेयर क्यों स्मरणीय हैं ?
6.2.2
भारतसभा स्थापना का कोई दो उद्देश्य लिखिए ।
6.2.3
मोपला विद्रोह क्यों हुआ था ?
6.2.4
प्रीतिलता वाद्देदार क्यों स्मरणीय हैं ?
6.2.5
'रशीद अली दिवस' क्यों मनाया गया था ?

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction