WBCHSE Higher Secondary Physics 2026 Sem 3 Question Paper (Class 12) (हिन्दी)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर दिए गए विकल्यों में से चुनकर OMR उत्तर पत्रक पर उत्तर दें।

1.किस मामले में क्हीटस्टोन ब्रीज की शून्य स्थिति परिवर्तित होगी ?1×35=35
(A) यदि विभिन्न भुजा में प्रतिरोध परिवर्तित होते (B) यदि बैटरी तथा गैल्वानोमापी की स्थितियों को अंतर-परिवर्तित किया जाता है (C) यदि भिन्न वि.वा.ब. के बैटरी का प्रयोग होता है (D) यदि भिन्न प्रतिरोध वाला गैल्वानोमापी का प्रयोग किया जाता है
2.दो वृत्ताकार लूपों की त्रिज्याओं का अनुपात 1: 2 है। उनके चुम्बकीय आघूर्ण का अनुपात 1 : 2 है। उनके द्वारा प्रवाहित धाराओं का अनुपात होगा
(A) 1:1(B) 2:1(C) 4:1(D) 1:4
3.दो समांतर धारावाही तारों के बीच कार्य करता हुआ बल F है। यदि प्रत्येक तार द्वारा धारा को दुगुना कर दिया जाता है तथा दोनों में पृथक्करण को तिगुना कर दिया जाता है तो उनके बीच कार्यरत बल होगा
(A) 12 F(B) \(\dfrac{4F}{3}\)(C) \(\dfrac{4F}{9}\)(D) \(\dfrac{2F}{9}\)
4.किसी इस्पात के तार का चुम्बकीय आघूर्ण M है। यदि तार को मोड़कर एक अर्धवृत्त बनाया जाय तो तार का नया चुम्बकीय आघूर्ण होगा
(A) M(B) \(\dfrac{2M}{\pi}\)(C) \(\dfrac{M}{2\pi}\)(D) \(\dfrac{M}{\pi}\)
5.किसी प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के लिए कौन-सा सही है ?
(A) B = H(B) B < H(C) B > H(D) B >> H

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

6.निम्न प्रदत्त परिपथ में दो बिन्दु A तथा B के बीच तुल्य प्रतिरोध होगा
(A) 4 Ω(B) 1 Ω(C) 3 Ω(D) 2 Ω
7.100 cm लंबाई वाले विभवमापी तार का प्रतिरोध 10 Ω है। इसे श्रेणीक्रम में R के साथ जोड़ा गया तथा वि. वा. ब. 2V तथा नगण्य आंतरिक प्रतिरोध वाला संचायक के साथ जोड़ा गया। चित्र में जैसा प्रदर्शित है वि. वा. ब. 10mV का एक स्रोत को विभवमापी तार के 40 cm के विरुद्ध संतुलित किया गया।
ओम में R का मान क्या है ?
(A) 700(B) 750(C) 790(D) 800
8.एक बाह्य प्रतिरोध से अधिकतम धारा पाने हेतु मिश्र संयोजन में 18 सदृश सेलों को जोड़ा गया। यदि 6 सेलों को श्रेणीक्रम में जोड़ा गया तथा 3 ऐसी पंक्तियों को समांतर में जोड़ा गया तो बाह्य प्रतिरोध के साथ एक सेल के आंतरिक प्रतिरोध का अनुपात होगा
(A) 10:1(B) 5:1(C) 4:1(D) 2:1
9.प्रदत्त चित्र तीन भिन्न तापक्रम \(T_{1}\), \(T_{2}\) तथा \(T_{3}\) पर एक धात्वीय तार का I - V वक्र दर्शाता है। इस मामले में हम इस निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं कि
(A) \(T_{1} \gt T_{2} \gt T_{3}\) (B) \(T_{1} \lt T_{2} \lt T_{3}\) (C) \(T_{1} = T_{2} = T_{3}\) (D) \(T_{1} = T_{2} \gt T_{3}\)
10.चित्र में दो विद्युत सेल A तथा B समांतर में जोड़े गये हैं। इनके वि.वा.ब. क्रमशः 2 V तथा 3 V है तथा आंतरिक प्रतिरोध क्रमशः 0.2 Ω तथा 0.3 Ω है। निकाय का तुल्य वि.वा.ब. होगा
(A) 5 volt(B) 1 volt(C) 2.4 volt(D) 2.6 volt

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

11.अन्योन्य प्रेरण के गुणांक का विमीय सूत्र है
(A) \([ML^{2}T^{-2}I^{2}]\) (B) \([ML^{2}T^{-2}I^{-2}]\) (C) \([ML^{-2}T^{2}I^{2}]\) (D) \([ML^{-2}T^{-2}I^{-2}]\)
12.कथन-I : दिष्ट धारा (DC) प्रत्यावर्ती धारा (AC) से कम खतरनाक है।
कथन-II : प्रत्यावर्ती धारा (AC) का rms मान शिखर मान के 70.7% है。
विकल्प :
(A) केवल कथन I सही है (B) केवल कथन II सही है (C) दोनों कथन I तथा II सही हैं (D) दोनों कथन I तथा II गलत हैं
13.X-दिशा के अनुदिश में मुक्त आकाश में विद्युत चुम्बकीय तरंग गतिमान है। आकाश तथा समय के एक विशेष बिन्दु पर \(\vec{B}\), \(2.4 \times 10^{-8} \hat{k}\) (टेसला इकाई में) दिया जाता है तो उसी बिन्दु पर \(\vec{E}\), V/m इकाई में है
(A) 7.2 \(\hat{i}\) (B) 7.2 \(\hat{j}\) (C) 0.8 \(\hat{k}\) (D) 2.4 \(\hat{k}\)
14.स्तंभ-I के साथ स्तंभ-II का मिलान करें तथा सही विकल्प चुनें :
स्तंभ - I
विद्युत चुम्बकीय तरंग का नाम
स्तंभ - II
तरंगदैर्ध्य का मान
(i) अवरक्त तरंग (a) \(10^{3}\) m
(ii) माइक्रो तरंग (b) \(10^{-2}\) m
(iii) X-किरण (c) \(10^{-7}\) m
(iv) रेडियो तरंग (d) \(10^{-9}\) m

विकल्प :
(A) (i) - (d), (ii) - (a), (iii) - (b), (iv) - (c) (B) (i) - (d), (ii) - (c), (iii) - (b), (iv) - (a) (C) (i) - (c), (ii) - (d), (iii) - (a), (iv) - (b) (D) (i) - (c), (ii) - (b), (iii) - (d), (iv) - (a)
15.परावैद्युतांक \(\epsilon_{0}/2\) तथा पारगम्यता \(2\mu_{0}\) का एक माध्यम में विद्युत चुम्बकीय विकिरण का वेग द्वारा दिया जाता है।
(A) \(2\sqrt{\dfrac{\epsilon_{0}}{\mu_{0}}}\) (B) \(2\sqrt{\mu_{0}\epsilon_{0}}\) (C) \(\dfrac{1}{\sqrt{\mu_{0}\epsilon_{0}}}\) (D) \(\dfrac{1}{2}\sqrt{\dfrac{\mu_{0}}{\epsilon_{0}}}\)

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

16.किसी क्षेत्र पर कार्य करता हुआ विद्युत क्षेत्र \(\vec{E}=(3\hat{i}-4\hat{j}+2\hat{k})\) V/m है। उसी क्षेत्र में Y-Z तल में रखे 2 m भुजा वाली एक वर्ग से संबंधित विद्युत फ्लक्स है
(A) 12 Vm(B) 6 Vm(C) 16 Vm(D) 8 Vm
17.किसी समांतर प्लेट संधारित्र के दो प्लेटों के बीच माध्यम का परावैद्युत नियतांक 2 है। इसकी धारिता 3µF है। अब दो प्लेटों के बीच की दूरी दुगुनी कर दी गयी तथा प्लेट के शून्य अंतराल में परावैद्युत नियतांक K = 4 वाला प्लेट को रखा गया। अब संधारित्र की धारिता होगी
(A) 1 µF(B) 2 µF(C) 6 µF(D) 9 µF
18.दो चालक X तथा Y की धारिता क्रमशः 3C तथा C है। चालक X में एक आवेश Q दिया गया जो चालक Y के साथ साझा कर लिया। कुल साझा की हुई ऊर्जा तथा कुल प्रारंभिक ऊर्जा का अनुपात है
(A) 9:16(B) \(\sqrt{3}\):2(C) 3:4(D) 4:3
19.निम्न कथनों में कौन सही है ?
लंबाई l तथा क्षेत्रफल A की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाला एक चालक के दोनों प्रांतों पर V विभवांतर प्रयोग किया गया।
कथन -I : जब विभवांतर को दुगुना किया जाता है तब धारा घनत्व भी दुगुना हो जाता है।
कथन -II : जब विभवांतर को दुगुना किया जाता है तब अपवाह वेग आधा हो जाता है।
कथन -III : जब अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल को दुगुना किया जाता है तो धारा घनत्व घट जाता है।
(A) I तथा II सही (B) केवल I सही (C) केवल III सही (D) II तथा III सही
20.लंबाई l तथा प्रतिरोध R वाले तार को उसकी मूल लंबाई से x गुना तक बढ़ने हेतु ताना जाता है। इसका नया प्रतिरोध होगा
(A) \(x^{2}R\)(B) xR(C) R/x(D) R

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

21.1.0 µF, 2.0 µF तथा 5.0 µF वाले तीन संधारित्र 10 V वाले स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में जुड़े हुए हैं। 2.0 µF धारिता वाले संधारित्र के दो प्रांतों के बीच विभवांतर होगा
(A) \(\dfrac{100V}{17}\) (B) \(\dfrac{20V}{17}\) (C) \(\dfrac{50V}{17}\) (D) 10 V
22.पृष्ठ आवेश घनत्व \(\sigma\) वाले एकसमान रूप से धनात्मक आवेशित एक असीम पतले लैमिना की विवेचना करें। लैमिना के अति निकट दूरी r पर किसी बिन्दु P पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता E है। विद्युत क्षेत्र दूरी के साथ कैसे परिवर्तित होता है ?
(A) (B) (C) (D)
23.अक्षीय स्थिति में केन्द्र से दूरी r पर किसी विद्युत द्विध्रुव के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता E है। यदि द्विध्रुव को इसके लंबवत अक्ष से 90° के कोण से घुमाया जाता है, तो एक ही बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का परिमाण होगा
(A) E(B) E/4(C) E/2(D) 2E
24.दो बिन्दु आवेश को वायु में 0.18 m दूरी पर रखा गया है। एक आवेश दूसरे आवेश का चार गुना है। यदि दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा के किसी बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र शून्य है तो बिन्दु की स्थिति है
(A) आवेशों की रेखा के विस्तृत अंश पर तथा उच्च आवेश से 0.06 m दूरी पर (B) रेखा पर दो बिन्दु आवेशों के बीच निम्न आवेश से 0.06 m दूरी पर (C) रेखा पर दो बिन्दु आवेशों के बीच तथा उच्च आवेश से 0.04 m दूरी पर (D) आवेशों की रेखा के विस्तृत अंश पर तथा निम्न आवेश से 0.04 m दूरी पर
25.निम्न चित्र में किसी विद्युत क्षेत्र की बल रेखाएँ प्रदर्शित हैं। किस बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता अधिकतम है ?
(A) A(B) B(C) C(D) D

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

26.500 फेरों वाले प्राथमिक कुण्डली में कोई ट्रांसफार्मर 4A की धारा परिवहन करता है। यदि इनपुट शक्ति 1 kW है तो 500 V आउटपुट पाने हेतु द्वितीयक कुण्डली में फेरों की संख्या क्या होनी चाहिए ?
(A) 1000(B) 400(C) 2000(D) 1500
27.AC परिपथ में परिपथ के अर्ध चक्र हेतु धारा के वर्ग माध्य मूल मान तथा औसत मान का अनुपात है
(A) \(\sqrt{2}:\pi\) (B) \(\pi:2\sqrt{2}\) (C) \(2\sqrt{2}:\pi\) (D) \(\pi:2\sqrt{2}\)
28.किसी LCR श्रेणीक्रम परिपथ में अधिकतम धारा पाने की शर्त है
(A) \(X_{L}=0\) (B) \(X_{C}=0\) (C) \(X_{L}=X_{C}\) (D) \(R=X_{L}-X_{C}\)
29.किसी प्रत्यावर्ती वि.वा.ब का समीकरण \(E=220\sin(100\pi t-\frac{\pi}{15})\) V है, यहाँ t सेकण्ड में है। इसका वर्ग माध्य मूल मान तथा आवृत्ति क्रमशः है
(A) \(\dfrac{220}{\sqrt{2}}\) V, 50 Hz (B) 220 V, 50 Hz (C) \(\dfrac{220}{\sqrt{2}}\) V, 100 Hz (D) \(220\sqrt{2}\) V, 50 Hz
30.7 Ω प्रतिरोध वाले किसी परिपथ में चुम्बकीय फ्लक्स हेतु व्यंजक \(\phi=6t^{2}-5t+4\) है। समय t = 1 सेकेण्ड में प्रेरित धारा होगी
(A) 1.2 A(B) 0.8 A(C) 0.5 A(D) 1 A

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

31.यदि एम्पियर का परिपथ संबंधी नियम के अनुसार किसी आदर्श परिनालिका के अक्ष पर चुम्बकीय क्षेत्र तीव्रता B तथा उसकी त्रिज्या r है तो
(A) \(B \propto r\) (B) \(B \propto \dfrac{1}{r}\) (C) \(B \propto \dfrac{1}{r^{2}}\) (D) B, r से स्वतंत्र है
32.किसी वोल्टमापी का प्रतिरोध 300 Ω है। यह 150 V का उच्चतम विभवांतर माप सकता है। 8 Amp तक धारा मापने हेतु एक सुयोगी एमीटर बनाने के लिए इससे संयोजित किया जाने वाला प्रतिरोध है
(A) 20 Ω, समांतर में (B) 20 Ω, श्रेणीक्रम में (C) 30 Ω, समांतर में (D) 40 Ω, श्रेणीक्रम में
33.किसी अर्धवृत्ताकार चालक हेतु (चित्र में प्रदर्शित)
चालक के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र है
(A) \(\dfrac{\mu_{0}i}{2a}\) (B) \(\dfrac{\mu_{0}i}{2\pi a}\) (C) शून्य (D) \(\dfrac{\mu_{0}i}{4a}\)
34.किसी निर्दिष्ट स्थान में पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का उर्ध्वाधर घटक क्षैतिज घटक का दुगुना है। उस स्थान का नमन कोण \(\theta\) है तो \(\tan\theta\) का मान है
(A) 2(B) 1/2(C) \(\dfrac{1}{\sqrt{3}}\)(D) \(\sqrt{3}\)
35.भुजा 1 m तथा प्रतिरोध 1 Ω वाले वर्गाकार लूप को 0.5 T वाले चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया। यदि लूप का तल चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा का लंबवत है तो लूप के जरिए चुम्बकीय फ्लक्स होगा
(A) 0.5 weber(B) 1 weber(C) 0 weber(D) 2 weber

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction