WBBSE Madhyamik Physical Science 2026 Question Paper (Class 10) (हिन्दी)

Please use the print button on the page to print or save this paper.

विभाग 'क'
(सभी प्रश्न अनिवार्य है)
1.बहुविकल्पी प्रश्न । प्रत्येक प्रश्न के नीचे चार वैकल्पिक उत्तर दिये गये हैं। सही उत्तर लिखिए :1×15=15
1.1
ओजोन परत में ओजोन के क्षय में निम्न में से कौन से गैस का योगदान नहीं है ?
(a) \(\text{CFC}\)(b) \(\text{NO}_2\)(c) \(\text{CO}_2\)(d) \(\text{NO}\)
1.2
11.2 लीटर \(\text{NH}_3\) गैस का STP पर द्रव्यमान है
[\(\text{N}=14\), \(\text{H}=1\)]
(a) 17 g(b) 8.5 g(c) 34 g(d) 11.2 g
1.3
निम्न रासायनिक समीकरण के अनुसार
\[\text{CH}_4+2\text{O}_2\rightarrow \text{CO}_2+2\text{H}_2\text{O}\]
5 मोल \(\text{CH}_4\) को STP पर संपूर्ण रूप से जलाने हेतु कितना \(\text{O}_2\) के आयतन लगेंगे ?
(a) 224 लीटर(b) 448 लीटर(c) 44.8 लीटर(d) 22.4 लीटर
1.4
उष्मीय चालकता का SI मात्रक क्या है ?
(a) वाट मीटर\(^{-1}\)(b) कैलोरी मीटर\(^{-1}\)(c) वाट-मीटर केल्विन\(^{-1}\)(d) वाट मीटर\(^{-1}\) केल्विन\(^{-1}\)

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

1.5
सामान्य मनुष्य के नेत्र का दूर बिंदु कहाँ स्थित होता है ?
(a) 25 से.मी.(b) 100 से.मी.(c) अनंत(d) 0 से.मी.
1.6
जब किसी काँच के स्लैब पर प्रकाश की किरण लंबवत् पड़े, तो विचलन कोण का मान क्या होता है ?
(a) \(0^{\circ}\)(b) \(90^{\circ}\)(c) \(180^{\circ}\)(d) \(30^{\circ}\)
1.7
\(1\text{C}\) आवेश को गठित करने हेतु, लगने वाले इलेक्ट्रानों की संख्या क्या है ?
(a) \(1.6\times10^{19}\)(b) \(6.25\times10^{10}\)(c) \(6.25\times10^{18}\)(d) \(6.023\times10^{23}\)
1.8
तापक्रम में वृद्धि के कारण प्रतिरोध में गिरावट निम्न में किस में देखा जाता है ?
(a) कॉपर(b) नाइक्रोम(c) काँच(d) सिलिकॉन
1.9
यदि इलेक्ट्रान की मात्रा 'm' है, तो \(\beta\)-कण की मात्रा इलेक्ट्रान की मात्रा के रूप में कितनी होगी ?
(a) m(b) 2 m(c) 3 m(d) 4 m
1.10
किसी तत्त्व का परमाणु संख्या 19 है। आधुनिक आवर्त सारणी के किस वर्ग में वह तत्त्व स्थित है ?
(a) 1(b) 2(c) 18(d) 9
1.11
अमोनिया को किस रसायन द्वारा सुखाया जाता है ?
(a) \(\text{CaCl}_2\)(b) CaO(c) \(\text{H}_2\text{SO}_4\)(d) \(\text{P}_2\text{O}_5\)

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

1.12
ड्युरालुमिन में निम्न तत्त्वों में से कौन सा अनुपस्थित है ?
(a) Al(b) Zn(c) Cu(d) Mg
1.13
कॉपर सल्फेट के जलीय घोल में अतिरिक्त मात्रा में जलीय अमोनिया को मिलाने पर घोल किस रंग का दिखता है ?
(a) पीला(b) नारंगी(c) हरा(d) गहरा नीला
1.14
निम्न में से किस में सर्वाधिक विद्युत चालकता है ?
(a) चीनी के जलीय घोल में(b) शुद्ध जल में(c) तरल हाईड्रोजन क्लोराइड में(d) एसीटिक अम्ल के जलीय घोल में
1.15
मिथेन के अणु में प्रत्येक \(\text{H}-\text{C}-\text{H}\) बंध में कोण का मान क्या है ?
(a) \(109^{\circ}28^{\prime}\)(b) \(108^{\circ}29^{\prime}\)(c) \(100^{\circ}\)(d) \(180^{\circ}\)
विभाग 'ख'
2.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (विकल्पों पर ध्यान दें) :1×21=21
2.1बायोगैस के मुख्य अवयव का नाम लिखें ।1
अथवा
हमारे निःश्वास क्रिया से संबंधित एक गैस का नाम लिखें, जो गैस वातावरण में बढ़ने से विश्व उष्णायन का कारण बनता है।1
2.2प्राकृतिक गैस का कैलोरिफिक मान 50 \(\text{KJg}^{-1}\), इस कथन से क्या समझते हैं ?1
2.3निम्न कथन सत्य या असत्य है, बताएँ :
समान ताप और दाब पर, सभी गैसों का समान आयतन में परमाणुओं की संख्या समान होती है।
1
2.4आदर्श गैस स्थिरांक का SI मात्रक को लिखें ।1

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

2.5निम्न कथन सत्य या असत्य है, लिखें :
तरल का वास्तविक प्रसार, तरल को किस पात्र में रखा जायेगा, उस पर निर्भरशील होता है।
1
अथवा
यदि चालक की मोटाई तथा अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल अपरिवर्तित रहें तो किसी चालक के लिए प्रतिरोध तथा उष्मीय चालकता के मध्य क्या संबंध होगा, उसे लिखें ।1
2.6किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सर्वनिम्न होता है ?1
2.7एक प्राकृतिक वर्णपट्ट का उदाहरण दें ।1
2.8एक यंत्र का नाम लिखें जो विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलता है।1
2.91C आवेश को 1V विभवांतर के विपरीत ले जाने हेतु कितना कार्य करना पड़ता है ?1
2.10धनावेशित रेडियोधर्मी कण का नाम लिखें ।1
अथवा
नाभिकीय रियेक्टर में ऊर्जा किस नाभिकीय विक्रिया से होती है ?1
2.11दायें स्तंभ और बायें स्तंभ को मिलायें :1×4=4
बायाँ स्तंभदायाँ स्तंभ
2.11.1 सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक तत्त्व(a)Cu
2.11.2 रेड (लाल) हेमेटाइट से निष्कर्षित(b)Cl
2.11.3 लोहे के जंग लगने को त्वरित करने वाला ऋणायन का तत्त्व(c)F
2.11.4 पीतल में उपस्थित धातुओं में सर्वाधिक प्रतिशत में उपस्थित धातु(d)Fe
2.12निम्न में से कौन सा सहसंयोजी यौगिक है ?
पोटैशियम क्लोराइड, सोडियम ब्रोमाइड, कार्बन टेट्राक्लोराइड ।
1
2.13गोल्ड प्लेटिंग हेतु कौन से विद्युत विश्लेष्य का उपयोग किया जाता है ?1
अथवा
किसी विद्युत विश्लेष्य के जलीय घोल के विद्युत विश्लेषण में, विद्युत धारा के वाहक क्या होते हैं ?1

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

2.14विद्युत विश्लेषण हेतु प्रतिवर्ति धारा का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है ?1
2.15लेड नाइट्रेट के जलीय घोल द्वारा \(\text{H}_2\text{S}\) गैस को गुज़ारने से बने काले अवक्षेप का सूत्र लिखें ।1
अथवा
खाली स्थान भरें :
\(2\text{NH}_3+\text{CO}_2\rightarrow\) \(+\text{H}_2\text{O}\)
1
2.16दो गैसों के योग से बनने वाले एक ठोस पदार्थ का रासायनिक प्रतिक्रिया लिखें ।1
2.17निम्न कार्बनिक यौगिक का IUPAC नाम लिखें :
\[\begin{array}{ccccccccc}&&\text{H}&&\text{H}&&\text{H}&&\\&&|&&|&&|&&\\\text{H}&-&\text{C}&-&\text{C}&-&\text{C}&-&\text{H}\\&&|&&|&&|&&\\&&\text{H}&&\text{OH}&&\text{H}&&\end{array}\]
1
अथवा
इथानोइक अम्ल के संरचनात्मक सूत्र को लिखें ।1
2.18PVC (पॉलिविनाइल क्लोराइड) का एक उपयोग लिखें ।1
विभाग 'ग'
3.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (विकल्पों पर ध्यान दें) :2×9=18
3.1सतत विकास की अवधारणा क्या है ?2
3.2कोई गैस जो \(0^{\circ}\text{C}\) पर है, उसे गर्म किया गया, प्रारंभिक आयतन तथा दाब के तुलना में दो गुणा दोनो राशियों के मान के लिए उसका तापक्रम कितना होगा ?2
अथवा
2 atm दाब पर, तथा \(7^{\circ}\text{C}\) तापमान पर, 820 मि.लि. आयतन वाले गैस की मात्रा 2 ग्राम है। गैस की मोलर मात्रा ज्ञात करें ।
[\(\text{R}=0.082\) ली. atm \(\text{मोल}^{-1}\text{K}^{-1}\)]
2

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

3.31.5 परावर्तनांक वाले काँच के स्लैब द्वारा निकलने वाले प्रकाश के किरण का वेग ज्ञात करें।
[\(\text{c}=3\times10^8\text{ms}^{-1}\)]
2
अथवा
किसी वस्तु का 10 गुणा आवर्धित प्रतिबिंब एक उत्तल लेंस बनाता है। यदि वस्तु की लंबाई 5 से.मी है, तो प्रतिबिंब की लंबाई ज्ञात करें।2
3.4\(5\Omega\) प्रतिरोध वाले तार को 20% खींचा गया। यदि तार के अनुच्छेद का क्षेत्रफल तथा आयतन का मान लंबाई के साथ खींचने पर समान रहता है, तो तार का नया प्रतिरोध कितना होगा ?2
3.5पिघला हुआ सोडियम क्लोराइड विद्युत का सुचालक है, परन्तु तरल हाइड्रोजन क्लोराइड सुचालक नहीं है - समझायें ।2
अथवा
किसी आयनिक यौगिक के आयन अष्टक के नियम का पालन नहीं करते हैं, ऐसा एक उदाहरण के माध्यम से समझायें ।2
3.6ठोस तथा तरल सह-संयोजी यौगिक का एक-एक उदाहरण दें।2
3.7कीप के उपकरण द्वारा तैयार की जाने वाली गैस का नाम लिखें। उक्त गैस के निर्माण की प्रतिक्रिया को एक संतुलित रासायनिक समीकरण द्वारा व्यक्त करें ।2
3.8खुली हवा में रखने पर ताँबे की बर्तन हरे रंग का क्यों हो जाता है ?2
अथवा
दही या खट्टे फलों को क्यों ताँबे या पीतल के बर्तनों में देर तक नहीं रखा जाता है ? इसके दो कारणों का उल्लेख करें।2
3.9\(\text{NaHCO}_3\) एक सहसंयोजी यौगिक नहीं है परंतु \(\text{CH}_3\text{COOH}\) है। इन दोनों के एक-एक कारण लिखें ।2
अथवा
इथीलिन के संरचनात्मक सूत्र के माध्यम से दर्शायें की ये एक असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है।2

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

विभाग 'घ'
4.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (विकल्प प्रश्नों पर ध्यान दें) :3×12=36
4.1चार्ल्स के नियम को लिखें तथा समझायें । सेल्सियस स्केल में परम शून्य के मान का निर्णय चार्ल्स के नियमानुसार करें ।1+2
4.2216 ग्राम HgO को गर्म करने पर उत्पन्न आक्सिजन की मात्रा के बराबर मात्रा में आक्सिजन प्राप्त करने हेतु कितना \(\text{KClO}_3\) को गर्म करना होगा ?
[\(\text{Hg}=200\), \(\text{K}=39\), \(\text{Cl}=35.5\), \(\text{O}=16\)]
3
अथवा
किसी धात्विक कार्बोनेट के 200 ग्राम को गर्म करने पर 112 ग्राम धात्विक आक्साइड और एक गैसीय यौगिक की उत्पत्ति हुई। गैसीय यौगिक का वाष्प घनत्त्व 22 है। इस रासायनिक समीकरण में गैसीय यौगिक के कितने मोल उत्पन्न हुए हैं ?3
4.3लोहे के रैखिक प्रसार गुणांक का मान \(12\times10^{-6}/^{\circ}\text{C}\) है इसे समझायें। किसी तरल को गर्म करने पर आयतन में प्रसार का एक उदाहरण दें।2+1
अथवा
किसी तरल के आभासी प्रसार गुणांक और वास्तविक प्रसार गुणांक को परिभाषित करें। दोनों के मध्य संबंध को लिखें ।2+1

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

4.4उत्तल दर्पण के वक्रता त्रिज्या (r) तथा फोकस दूरी (f) के मध्य संबंध स्थापित करें। अवतल दर्पण के एक उपयोग को लिखें ।2+1
अथवा
समान आपतन कोण के लिए तीन माध्यम A, B तथा C में वर्तन कोण का मान \(30^{\circ}\), \(45^{\circ}\) तथा \(60^{\circ}\) क्रमशः हैं। इनमें से किस माध्यम में प्रकाश का वेग सर्वनिम्न है, और क्यों ?3
4.5मायोपिया या निकट दृष्टि दोष के दो कारणों को लिखें। किस तरह का लेंस का उपयोग इस दोष के निवारण हेतु उपयोग में लाया जाता है ?2+1
4.6दो चालकों का तुल्य प्रतिरोध क्रमशः श्रेणीक्रम तथा समांतर क्रम में \(25\Omega\) तथा \(6\Omega\) है। दोनो चालकों के प्रतिरोध का मान ज्ञात करें ।3
अथवा
दस 50 W बल्बों के 10 घंटे प्रतिदिन जलने पर, 30 दिनों वाले महीने में कुल कितनी विद्युतीय ऊर्जा की खपत का खर्च होगा यदि 1 B.O.T का खर्च 5₹ है।3

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

4.7एकदिश धारा से किस प्रकार प्रत्यावर्ती धारा ज्यादा लाभदायक है ? दो फायदों का उल्लेख करें । जल-विद्युत उत्पादन किस प्रकार से ताप-विद्युत उत्पादन से ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल है, बताएँ ।2+1
4.8नाभिकीय विखंडन क्या है ? नाभिकीय संलयन हेतु नाभिकीय विखंडन क्यों आवश्यक है ?2+1
4.9किसी तत्त्व के विद्युत-ऋणात्मकता से आप क्या समझते है ? ऊपर से नीचे की ओर वर्ग 1 में बढ़ने से किस प्रकार विद्युत ऋणात्मकता, आधुनिक आवर्तसारणी में परिवर्तित होता है ?2+1
अथवा
मोसले के प्रयोग में से क्या महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष निकला है ? आवर्तसारणी के संदर्भ में किस प्रकार ये निष्कर्ष महत्त्वपूर्ण है ?2+1
4.10शुद्ध अल्युमिना के अलावा, विद्युत विश्लेषण पद्धति से अल्युमिनियम को निष्कर्षित करने वाले पिघले हुए मिश्रण में और कौन से रसायन उपस्थित है ? इस विद्युत विश्लेषण में धनोद तथा ऋणोद के रूप में क्या इस्तेमाल किया गया है ?2+1
4.11अमोनिया के वायवीय आक्सिजन के मदद से आक्सीकरण क्रिया से किस प्रकार नाईट्रिक आक्साईड का निर्माण होता है, उसे लिखें, तथा उपर्युक्त प्रतिक्रिया को संतुलित रासायनिक समीकरण द्वारा व्यक्त करें ।2+1

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction

4.12एसीटिलिन के साथ हाइड्रोजन के यौगिक क्रिया के संतुलित रासायनिक समीकरण लिखें, तथा उक्त प्रतिक्रिया के दो शर्तों का उल्लेख करें ।3
अथवा
सोडियम बाईकार्बोनेट के साथ एसीटिक अम्ल की क्रिया को एक संतुलित रासायनिक समीकरण के द्वारा व्यक्त करें। पैकेजिंग हेतु, जुट तथा पालिथिन में से कौन सा पर्यावरण के अनुकूल है, और क्यों ?2+1

www.thelaminars.com/pyq · Free for personal study · Not for sale or reproduction